ताज़ा ख़बरें

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का दौरा महिला कार्यकर्ताओं के लिए यादगार रहा।

खास खबर

महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का दौरा महिला कार्यकर्ताओं के लिए यादगार रहा।

प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने घंटाघर चौक पर बुजुर्ग महिलाओ को बांटी मोदी छतरियां।

खण्डवा//मध्यप्रदेश महिला मोर्चा की ओजस्वी, कर्मयोगिनी, सेवाभावी एवं धर्मनिष्ठ प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अश्वनी परांजपे दीदी के प्रथम बार खंडवा की पावन धरा पर आगमन पर पूरे जिले की महिला कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। उनके दौरे से कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति उत्साह और ऊर्जा प्राप्त हुई। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी पंराजपे के द्वारा अपने प्रवास के दौरान घंटाघर चौक में जरूरतमंद 10 हस्तशिल्प बुजुर्ग महिला कारीगरों का ‘मोदी छतरियां’ भेंट कर उनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सभी बुजुर्ग माताओं ने अश्वनी परांजपे दीदी को आत्मीय आशीर्वाद प्रदान किया तथा उनके उज्ज्वल नेतृत्व और दीर्घायु की मंगलकामना की। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
इस गरिमामयी अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर खंडवा  विधायक कंचन तनवे , जिला पंचायत अध्यक्ष पिंकी वानखेड़े , पंधाना विधायक छाया मोरे , प्रदेश की नवनियुक्त प्रदेश मंत्री चारूलता यादव, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण  सोनिया उपाध्याय जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी हर्षा ठाकुर, प्रदेश महिला मोर्चा की शीतल दीदी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष इंदु दुबे, मंडल अध्यक्ष स्नेहा पाराशर, महामंत्रीगण, सम्मानित पार्षदगण, महिला मोर्चा की समस्त बहनें, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं भाजपा परिवार के सभी सम्मानित भाई-बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ पिंकी राठौर द्वारा आयोजित यह आयोजन सेवा, सम्मान और संवेदनशीलता का सुंदर उदाहरण रहा तथा समाज के वंचित वर्ग के प्रति भारतीय जनता पार्टी की सेवा-संकल्प भावना को साकार करता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!