ताज़ा ख़बरें

किशोर दा के जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय “वॉइस ऑफ खण्डवा” ऑडिशन 22 एवं 23 जुलाई को।

खास खबर

किशोर दा के जन्मोत्सव पर राष्ट्रीय “वॉइस ऑफ खण्डवा” ऑडिशन 22 एवं 23 जुलाई को।

देशभर के प्रतिभागियों के लिए सुनहरा अवसर, विजेताओं को मिलेंगे ₹31 हजार तक के आकर्षक पुरस्कार

खण्डवा। हरफनमौला गायक स्व. किशोर दा के जन्मोत्सव एवं खण्डवा गौरव दिवस के अवसर पर किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित राष्ट्रीय गायन प्रतियोगिता “वॉइस ऑफ खण्डवा” मुख्य प्रायोजक बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता का ऑडिशन इस वर्ष 22 एवं 23 जुलाई को किशोर कुमार सभागृह मे आयोजित किया जाएगा।

मंच के प्रवक्ता सुनील जैन व सचिव नारायण बाहेती ने बताया कि जिला प्रशासन, नगर पालिक निगम व किशोर सांस्कृतिक प्रेरणा मंच के सहयोग से किशोर जन्मोत्सव व खण्डवा गौरव दिवस 3 दिनों तक हर्षोल्लास से विभिन्न आयोजनों के साथ किया जाता है। तैयारी बैठक कलेक्टर ऋषभ गुप्ता के मार्गदर्शन में हुई। महापौर अमृता अमर यादव व अध्यक्ष रणवीर सिंह चावला ने अपने अनुभव बताते हुये महत्वपूर्ण सुझाव दिए।इस प्रतियोगिता में देश के किसी भी राज्य का प्रतिभागी भाग ले सकता है। प्रतियोगिता को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करते हुए इस वर्ष इसे तीन वर्गों—सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर—में आयोजित किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक आयु वर्ग की प्रतिभाओं को अपनी गायन क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल सके।

22 जुलाई को सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग के प्रतिभागियों का ऑडिशन होगा, जबकि 23 जुलाई को सीनियर वर्ग का ऑडिशन आयोजित किया जाएगा।

प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इस वर्ष प्रतियोगिता के पुरस्कारों में भी उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। सीनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹31,000, द्वितीय ₹21,000 तथा तृतीय ₹11,000 रखा गया है। जूनियर वर्ग में प्रथम ₹15,000, द्वितीय ₹8,000 एवं तृतीय ₹5,000 तथा सब जूनियर वर्ग में प्रथम ₹11,000, द्वितीय ₹8,000 एवं तृतीय ₹5,000 का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
ऑडिशन के बाद प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल 30 जुलाई, सेमीफाइनल 31 जुलाई तथा भव्य फाइनल 2 अगस्त को गौरीकुंज सभागार में आयोजित होगा। फाइनल में देशभर से चयनित प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देंगे।

मंच पदाधिकारियों ने देशभर के युवा एवं उभरते गायकों से इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि “वॉइस ऑफ खण्डवा” आज देश की प्रतिष्ठित गायन प्रतियोगिताओं में अपनी अलग पहचान बना चुकी है और अनेक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर चुकी है।सचिव नारायण बाहेती ने सभी का आभार माना।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!