ताज़ा ख़बरें

*घनश्याम वाधवा अध्यक्ष, हेमलता पालीवाल सचिव व पवन लाड़ कोषाध्यक्ष मनोनीत*

ख़ास खबर

*घनश्याम वाधवा अध्यक्ष, हेमलता पालीवाल सचिव व पवन लाड़ कोषाध्यक्ष मनोनीत*
*लायन्स क्लब खण्डवा के निर्विरोध चुनाव सम्पन्न 1 जुलाई से होगा कार्यकाल प्रारम्भ*
लायन्स क्लब खण्डवा के 63 वे वर्ष 2026-27 के लिए पदाधिकारियों के चयन हेतु लायन्स क्लब खण्डवा की साधारण सभा लायन्स भवन खण्डवा में सम्पन्न हुई।नारायण बाहेती ने बताया कि नॉमिनेशन कमेटी चेयरपर्सन गुरमितसिंघ उबेजा ने साधारण सभा मे नॉमिनेशन कमेटी की रिपोर्ट प्रस्तुत की।अध्यक्ष आशा उपाध्याय, सचिव ओमप्रकाश अग्रवाल कोषाध्यक्ष पवन लाड़ के नेतृत्व में आयोजित साधारण सभा मे वर्ष 2026-27 के लिए घनश्याम वाधवा को अध्यक्ष, हेमलता पालीवाल को सचिव, पवन लाड़ को कोषाध्यक्ष व अशोक नवानी को प्रथम उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून 2027 तक रहेगा। इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन राजीव मालवीय, झोन चेयरपर्सन अणिमा उबेजा ,नारायण बाहेती, राजीव शर्मा,अखिलेश गुप्ता,गांधी प्रसाद गदले,अशोक नवानी, बी पी तिरोले,अरुण भट्ट हीरालाल जोशी,मुकेश मैथिल सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। क्लब के सभी पदाधिकारी सदस्यों एवं समाजसेवी सुनील जैन अध्यक्ष श्री वाधवा एवं पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामना दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!