ताज़ा ख़बरें

आंबेडकर वार्ड की नंद विहार कॉलोनी में सुविधाओं का अकाल, जनसुनवाई में फूटा रहवासियों का दर्द

खास खबर

आंबेडकर वार्ड की नंद विहार कॉलोनी में सुविधाओं का अकाल, जनसुनवाई में फूटा रहवासियों का दर्द

खंडवा। शहर के आंबेडकर वार्ड क्रमांक 9 स्थित नंद विहार कॉलोनी के रहवासियों ने पेयजल, सीवरेज और अतिक्रमण की समस्याओं को लेकर मंगलवार जनसुनवाई में नगर निगम प्रशासन के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। रहवासियों ने नगर निगम आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर वर्षों से लंबित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।

कॉलोनीवासियों का कहना है कि करीब 10 वर्षों से आबाद इस क्षेत्र में आज भी नियमित पेयजल व्यवस्था नहीं है। पूरी कॉलोनी एकमात्र बोरिंग के सहारे है, लेकिन गर्मी के मौसम में जलस्तर गिरने से पानी का संकट गहरा जाता है। उन्होंने मांग की कि अमृत जल योजना 2.0 के तहत नर्मदा जल पाइपलाइन का विस्तार कर नंद विहार कॉलोनी को भी जोड़ा जाए।

ज्ञापन में सीवरेज व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। रहवासियों ने बताया कि शहर के कई हिस्सों में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है, लेकिन नंद विहार कॉलोनी अब तक इस सुविधा से वंचित है। इसके कारण गंदे पानी की निकासी में परेशानी हो रही है और स्वच्छता संबंधी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।

रहवासियों ने कॉलोनी के दोनों प्रमुख प्रवेश मार्गों पर अतिक्रमण और लगाए गए अवरोधकों को भी गंभीर समस्या बताया। उनका कहना है कि इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है तथा आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को भी आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है।

जनसुनवाई में सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से कॉलोनीवासियों ने मांग की कि नंद विहार कॉलोनी में शीघ्र पेयजल पाइपलाइन, सीवरेज लाइन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए तथा मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाकर सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जाए। नागरिकों ने उम्मीद जताई कि नगर निगम प्रशासन उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!