
विकास की बात भाजपा के साथ ही हो सकती है,मंत्री श्री शाह ने करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन एवं लोकार्पण।

लगभग 1.20 करोड रुपए लागत के कुल 10 कार्यों का हुआ शुभारंभ।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्या दित्य शाह ने छात्र-छात्राओं को ठंडे पानी के लिए स्कूलो में दिए वाटर कूलर।
खंडवा खालवा। आदिवासी क्षेत्र हरसूद के लोकप्रिय विधायक एवं प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री मंत्री डॉ. कुँवर विजय शाह जगत 35 वर्षों से अजैय योद्धा के रूप में आदिवासी के दिलों में बस कर उनकी समस्याओं के निराकरण के साथ पूरे क्षेत्र में विकास की गंगा बहा रहे हैं। मंत्री विजय शाह का क्षेत्र के प्रत्येक परिवार से सीधा संपर्क है, इसी का परिणाम है कि लगातार आठ बार से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि शनिवार को जिले के ग्राम खालवा में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 1.20 करोड रुपए लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन कर शुभारंभ कर श्री शाह ने क्षेत्र वासियो को विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह भी मौजूद थे, उन्होंने पिता की तरह ही कार्य करते हुए अपने जन्म दिवस के अवसर पर स्कूलों के लिए स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए शुद्ध एवं ठंडे जल की व्यवस्था के लिए वाटर कूलर प्रदान किये।
लोकार्पण और भूमि पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. विजय शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्र में विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि जनजातीय वर्ग के लोगों की सुविधा के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं शुरू की हैं। जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ साथ निशुल्क गणवेश, निशुल्क पुस्तकें, निशुल्क साइकिल जैसी अनेक सुविधाएं दी जा रही हैं, ताकि वे शिक्षा से वंचित न रहें। श्री शाह ने कहा कि विकास की बात भाजपा के साथ ही हो सकती है केंद्र और प्रदेश की सरकार के द्वारा मेरे क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी गई है प्रत्येक गांव में सड़कों का निर्माण बिजली की व्यवस्था पानी की व्यवस्था प्रदान की गई है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दिव्यादित्य शाह ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्य प्रदेश के विकास की गति बढ़ी है। प्रदेश में किसानो और मजदूरों की आय भी बढ़ी है, जिससे उनके परिवारों में खुशहाली आई है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की इस अवसर पर मंत्री डॉ. विजय शाह ने जिन विकास कार्यों का लोकार्पण किया उनमें खालवा में मुक्तिधाम मार्ग पर पुलिया निर्माण कार्य लागत 15 लाख रुपए, विसर्जन घाट निर्माण कार्य लागत 15 लाख रुपए, खालवा के वार्ड क्रमांक 18 में पेवर ब्लॉक रोड निर्माण कार्य लागत 12 लाख रुपए, खालवा के वार्ड क्रमांक 5 में पेवर ब्लॉक रोड निर्माण कार्य लागत 9 लाख रुपये शामिल हैं। इसके अलावा मंत्री डॉक्टर विजय शाह ने जिन कार्यों का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया उनमें मुक्तिधाम में टीन शेड निर्माण कार्य लागत 9 लाख रुपए, आदिवासी वार्ड में सी सी रोड निर्माण कार्य लागत 15 लाख, मुक्तिधाम रोड पर ग्रेवल मार्ग निर्माण लागत 15 लाख, वार्ड क्रमांक 10 में पेपर ब्लॉक रोड निर्माण कार्य लागत 15 लाख, वार्ड क्रमांक 16 में पेवर ब्लॉक रोड निर्माण कार्य खालवा 10 लाख, वार्ड क्रमांक 19 में सीसी रोड निर्माण कार्य लागत 4.29 लाख रुपए शामिल हैं।












