ताज़ा ख़बरें

इच्छा शक्ति हो तो सभी कार्य सफल हो सकते हैं, महापौर के मार्गदर्शन में निगम दे रहा है नई सौगाते।

खास खबर

इच्छा शक्ति हो तो सभी कार्य सफल हो सकते हैं, महापौर के मार्गदर्शन में निगम दे रहा है
नई सौगाते।

करोड़ों रुपए की लागत से ऐतिहासिक धरोहर पदमकुंड पर चल रहा है सौंदर्यीकरण एवं जिणोध्दार का कार्य।

झिलोध्यान में मां नर्मदा के जल में गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर चल रहा है कार्य, हो रहा है गहरीकरण का कार्य।

महापौर ने दी नए मेजर रोड की सौगात, झिलोध्यान से नए बस स्टैंड तक बन कर तैयार हो रही डामरीकृत सड़क।

खंडवा। पूरे देश में केंद्र सरकार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल संचय जन भागीदारी को अत्यंत महत्वपूर्ण मानकर इस पर कार्य कर रहे हैं। यह एक राष्ट्रीय अभियान है इसका उद्देश्य पानी की हर बूंद को बचाना है। शासन प्रशासन तो इस महत्वपूर्ण अभियान को लेकर कार्य कर रहा है लेकिन इसमें यदि जन भागीदारी आम जन का सहयोग शामिल हो जाएगा तो इसमें भरपूर सफलता मिलेगी। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि नगर निगम खंडवा का आर्थिक बजट भले ही कम हो लेकिन इस विषय में मातृशक्ति के रूप में नगर निगम महापौर अमृता अमर यादव, निगम आयुक्त प्रियंका राजावत, जल विभाग कार्यपालन यंत्री वर्षा धिधोडे, जल विभाग प्रभारी अध्यक्ष राजेश यादव, एम आई सी की पूरी टीम, पार्षद गण निगम प्रशासन का पूरा अमला इस अभियान में संकल्प के साथ कार्य कर रहे हैं, परिणाम भी सामने है प्रदेश में प्रथम एवं देश में दूसरे स्थान पर जल संरक्षण के मामले में खंडवा का नंबर लगा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इच्छा शक्ति से ही सभी कार्य सफल होते हैं, महापौर अमृता अमर यादव के मार्गदर्शन में निगम आयुक्त प्रियंका राजावत एवं निगम परिवार इन दिनों जल संरक्षण पर कार्य कर रहे हैं। साथ ही ऐतिहासिक प्राचीन काल की धरोहर पदमकुंड के सौंदर्यीकरण, जिणोध्दार एवं कुंड की सफाई का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है, उद्देश्य है दादा गुरु एवं अन्य साधु संतों के वचन कि ऐतिहासिक धरोहर पदम कुंड को हमें संरक्षण के माध्यम से बचाना है। इन दिनों पदम कुंड की साफ-सफाई के साथ निर्माण कार्य भी प्रारंभ हो चुका है बाउंड्री वॉल, पदमकुंड के आसपास सुंदर टाइल्स, मंदिर के आसपास का सौंदर्यीकरण सुंदर लाइटिंग व्यवस्था आदि कार्य प्रारंभ हो चुके हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया विगत दिनों कलेक्टर सभागृह में गणेश जी की प्रतिमा निर्माण एवं विसर्जन को लेकर बैठक आयोजित की गई थी जिसमें महापौर अमृता अमर यादव विधायक कंचन मुकेश तनवे कलेक्टर ऋषभ गुप्ता के साथ निगम परिवार व अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे, सभी ने एक मत से निर्णय लिया था कि पदम कुंड का संरक्षण करना है गणेश विसर्जन के लिए झिलोंध्यान अच्छा स्थान है उसे यदि गहरा कर दिया जाएगा तो गणेश विसर्जन व्यवस्थित रूप से गणेशजी की प्रतिमाएं नर्मदा जल में विसर्जित हो सकती हैं। समाजसेवी सुनील जैन ने भी इस बैठक में पदमकुंड के संरक्षण एवं झिलोध्यान पर प्रतिमा विसर्जन को लेकर अपनी बात रखी थी। महापौर अमृता अमर यादव के मार्गदर्शन में निगम आयुक्त प्रियंका राजावत के निर्देश पर नियम अनुसार पदमकुंड पर सौंदर्यीकरण एवं जीणोउध्दार कार्य प्रारंभ हो चुका है, साथ ही महापौर अमृता यादव और एवं जल प्रभारी अध्यक्ष राजेश यादव के मार्गदर्शन में झिलोध्यान के एक भाग में प्रतिमा विसर्जन के लिए मशीन के माध्यम से उसे गहरा भी किया गया है रोड लेवल से अब यह 25 फुट गहरा हो चुका है जहां प्रतिमाएं व्यवस्थित रूप से मां नर्मदा के जल में विसर्जित हो सकती है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि एक और अच्छी सौगात के रूप में महापौर अमृता अमर यादव के मार्गदर्शन में वर्षों से लंबीत झिलोध्यान पदमनगर थाने से नए बस स्टैंड तक नवीन डामरीकृत सड़क का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो रहा है, जो एक मेजर रोड के रूप में निगम प्रशासन की एक अच्छी सफलता है। महापौर अमृता यादव एवं जल प्रभारी अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि पदम कुंड के सौंदरीकरण के साथ ही झिलाेध्यान में चारों तरफ पाल का निर्माण हो चुका है, विसर्जन कुंड भी तैयार हो रहा है, झिलोध्यान का भी सौंदर्यीकरण करके यहां आने वाले समय में चौपाटी निर्माण कार्य कर पिकनिक स्पॉट बनाए जा सकता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!