
खण्डवा पुलिस ने “ऑपरेशन सहयोग” में वापस करवाए 22,84,554/- रूपये के गुमे हुये मोबाइल
खण्डवा//
खण्डवा पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाईलों की पतारसी हेतु विशेष अभियान ऑपरेशन ‘‘सहयोग‘‘ लगातार चलाया जा रहा है। इस विशेष अभियान के तहत सायबर सेल एवं समस्त थाना प्रभारीगण को लगातार कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेन्द्र तारणेकर के मार्गदर्शन में सायबर सेल एवं समस्त थानों द्वारा समन्वय स्थापित कर कुल 151 मोबाईल कुल कीमती 22,84,554/- रूपये के विधिवत् जप्त किए गए।
उक्त मोबाईल देश के विभिन्न राज्यों जैसे दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान एवं मध्यप्रदेश से काफी मेहनत से अलग अलग टीमों द्वारा जपत किये गए हैं। उक्त मोबाइल में से कुछ वर्ष 2023, 2024, 2025 के होकर कुछ वर्ष 2026 के मात्र २० दिन पूर्व ही गुम हुए मोबाइल भी हैं।
उपरोक्त कार्यवाही में जिला सायबर सेल खण्डवा में कार्यरत प्रधान आरक्षक 480 जितेन्द्र राठौर, प्रधान आरक्षक 491 विक्रम वर्मा, आरक्षक 294 सुनील लाडगे, आरक्षक 603 रामनरेश यादव, आरक्षक 821 उदयसिंह राठौर, आरक्षक 519 नरेन्द्र मुकाती एवं थानों पर पदस्थ तकनीकी रूप से दक्ष कर्मचारीगण की सराहनीय भूमिका रही।








