
चौमहला/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)
झालावाड़ जिले की समस्त दवाई की दुकान/मेडिकल स्टोर 20 मई 2026 बुधवार को 24 घंटे के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगी । जिला केमिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष यशवंत सिंहल ने बताया कि अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ एआईसीसीडी और राजस्थान केमिस्ट एलाइंस के विभिन्न मांगो जिनमें ऑन लाइन फार्मेसी ,नकली दवाओं पर रोक और कॉर्पोरेट सेक्टर को दी जाने वाले भारी डिस्काउंट को बंद करने की विभिन्न मांगो को लेकर 20 मई के बंद के आह्वान पर जिले की सभी 600 होलसेल और रिटेल की मेंडिकल शॉप पूर्णतया बंद रहेगी ।जिला केमिस्ट एसोसिएशन सचिव अरुण शौरी ने बताया कि 20 मई प्रातः 10 बजे जिले के सभी केमिस्ट मेडिकल कॉलेल झालावाड़ के सामने एकत्रित होगे और पैदल रेली निकालकर मिनी सचिवालय जाकर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला कलेक्टर महोदय को देंगे इसके बाद जिला केमिस्ट एसोसिएशन की एक आमसभा /बैठक निजी रेस्टोरेंट गुरुकृपा पर आयोजित की जाएगी जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी । इसी तरह जिले के अन्य तहसील और एसडीएम मुख्यालय पर वहां की स्थानीय केमिस्ट एसोसिएशन ज्ञापन देकर अपनी शॉप्स बंद रखेंगे ।












