ताज़ा ख़बरें

थाना मूंदी पुलिस के व्दारा पीडिता के साथ खोटा काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

खास खबर

थाना मूंदी पुलिस के व्दारा पीडिता के साथ खोटा काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

खंडवा, 29 अप्रैल 2026
पुलिस अधीक्षक खण्डवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा महिला संबंधी अपराधो में आरोपी की शीघ्र गिर. हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) खण्डवा श्री राजेश रघुवंशी, एवं एसडीओपी मूंदी श्री मनोहर गवली के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया व चौकी प्रभारी आर एस मालवीय के नेतृत्व में थाना मूंदी के अपराध क्रमांक 163/2026 धारा 127(2). 64(2). 64(2)(M), 115(2)351(3) B.N.S. मे आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।
घटना का विवरण :- दिनांक 28.04.2026 को फरियादीया/पीडिता ने अपने पति व भाभी के साथ थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि आरोपी ने अपने घऱ पर उसको बुला कर विश्वास मे लेकर घर के अंदर बंधक बनाकर उसके साथ खोटा काम किया व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। फरियादिया की रिपोर्ट पर थाना मूंदी पर अपराध क्रमांक 163/2026 धारा 127(2). 64(2). 64(2)(M), 115(2)351(3) B.N.S.का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया को प्रकरण में त्वरित रूप से आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश प्राप्त हुए थे। निर्देशानुसार थाना प्रभारी मूंदी निरी. राजेन्द्र नरवरिया व चौकी प्रभारी आर एस मालवीय के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक टीम गठित की गई। टीम के व्दारा तत्परता पूर्वक आरोपी को तत्काल उसके गांव गोराडिया से पकडा जाकर गिरफ्तार किया गया। जिसे दिनांक 29.04.26 को माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहाँ से आरोपी को जिला जेल खंडवा भेज दिया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!