
डग/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)
झालावाड़ जिले के डग कस्बे में मनसापुर्ण गणेश मन्दिर में दान पेटी को चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार l जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अमित कुमार ने बताया कि दिनांक 27.04.2026 को दिन में कस्बा डग में स्थित मनसापुर्ण गणेश मन्दिर में रखी दानपेटी को चोरी करने वाले अभियुक्त का पता लगा कर आज दिनांक 28.04.2026 को डग से डोबडा जाने वाले आम रोड ताखाजी मन्दिर के पास डग से अभियुक्त गोपाल सिंह पुत्र मांगु सिंह जाति लोधा उम्र 34 साल निवासी टोंकडा थाना बडौद जिला आगर मालवा मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से दानपेटी व 1250 रूपये नगद बरामद करने में सफलता प्राप्त की हैं पुलिस अधीक्षक जिला झालावाड़ ने बताया कि दिनांक 27.04.2026 को फरियादी श्री हरिओम व्यास पुत्र श्री महेश व्यास जाति ब्राहम्ण उम्र 20 वर्ष निवासी बिलावली थाना गंगधार जिला झालावाड ने उपस्थित थाना होकर एक रिपोर्ट इस आशय की पेश कि डग कस्बे में स्थित मनसापुर्ण गणेश मंदिर डग का पूजारी हूं। उक्त मंदिर में एक स्टील की दानपेटी रखी थी जिसको धर्म प्रेमी अपनी श्रृद्धा अनुसार रूपये दान करते थे। जिसको आज सुबह पूजा करते समय सुरक्षित देखा था उसके बाद तीन बजे दोबारा मंदिर पर गया तो पेटी गायब थी जिसको कोई अज्ञात चोर मय रकम के चुराकर ले गया। जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। पुलिस अधीक्षक जिला झालावाड ने जिले में चोरी,नकबजनी की घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये हुये हैं। श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला झालावाड़ श्री भागचन्द मीणा के सुपरविजन में श्रीमान वृत्ताधिकारी वृत्त गंगधार श्री हेमेन्त गौतम के निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना डग द्वारा थानाधिकारी श्री भंवरसिह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष टीमो का गठन किया गया था। विशेष टीम के सतत प्रयासो से दिनांक 27.04.2026 को दिन में कस्बा डग में स्थित मनसापुर्ण गणेश मन्दिर में रखी दानपेटी को चोरी करने वाले अभियुक्त का पता लगा कर मंगलवार को डग से डोबडा जाने वाले आम रोड ताखाजी मन्दिर के पास डग से अभियुक्त गोपाल सिंह पुत्र मांगु सिंह जाति लोधा उम्र 34 साल निवासी टॉकडा थाना बडौद जिला आगर मालवा मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से दानपेटी व 1250 रूपये नगद बरामद की गई हैं प्रकरण में अनुसंधान जारी हैं।












