जिले मे चल रहे हेलमेट विशेष अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 131 वाहन चालकों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
आबकारी एक्ट एवं सट्टा एक्ट के प्रकरण में 04 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
जिले मे 10 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 27 अप्रैल 2026
उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 26.04.2026 को 01 स्थाई वारंट, 12 जमानती वारंट एवं 12 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले मे दिनांक 26.04.2026 से 10.05.2026 तक आयोजित “हेलमेट विशेष अभियान” 2026 में प्रभावी कार्यवाही करते हुए दिनांक 26.04.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया वाहन चालको के विरुद्ध हेलमेट धारण न करने वालों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 131 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 45600/- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले मे दिनांक 26.04.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना पदमनगर के आरोपी राहुल पटेल पिता हौसीलाल पटेल जाति कुन्बी उम्र 28 साल निवासी छोटा बोरगांव के कब्जे से 22 क्वाटर देशी प्लेन शराब के कीमती 1540 रूपये एवं 04 लैमाउण्ट बीयर कुल कीमती 2020/-रूपये की जप्त की गई। थाना छैगावमाखन के आरोपी जमनालाल पिता शोभाराम चमार जाति हरिजन उम्र 54 साल निवासी ग्राम भोजाखेडी थाना छैगावमाखन के कब्जे से अवैध 26 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा शराब कीमती 1750/-रूपये की जप्त की गई| आरोपी पूनम पिता मंगू जाति बलाही उम्र 45 साल निवासी ग्राम मलगांव थाना छैगावमाखन जिला खण्डवा के कब्जे से अवैध 20 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा शराब कीमती 1400 /-रूपये की जप्त की गई| थाना मूंदी के आरोपी प्रदीप पिता नत्थुलाल गाठिया जाति बलाही उम्र 38 साल नि. गुयडा के कब्जे से 18 क्वार्टर देशी प्लेन मदिरा शराब कीमती 1440/-रूपये की जप्त की गई| उपरोक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 26.04.2026 को 10 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 02 प्रकरणों में 03 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 04 प्रकरणों में 04 अनावेदकों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत 03 प्रकरणों में 03 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 02 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।
2,524 2 minutes read











