ताज़ा ख़बरें

*सर्वोदय कॉलोनी में हो रही श्रीमद् नर्मदा महापुराण कथा*

खास खबर

*सर्वोदय कॉलोनी में हो रही श्रीमद् नर्मदा महापुराण कथा*
खण्डवा// सर्वोदय कॉलोनी प्रगति नगर महिला मंडल द्वारा संगीतमय श्रीमद देवी नर्मदा महापुराण कथा का शुभारंभ 20 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ कलश यात्रा का स्वागत जगह जगह पुष्प वर्षा कर किया गया। यह कलश यात्रा कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होकर कथा स्थल पर पहुंची, जिसमे मातृ शक्ति द्वारा 21 कलश लेकर पूजा अर्चना कर कथा स्थल पहुंची। परम् पूज्य गुरुदेव पंडित श्री नवीन शास्त्री जी ने मां नर्मदा महापुराण कथा का सुंदर वर्णन करते हुए पवित्र चरित्र वर्णन किया। यह जानकारी गायत्री परिजन श्री देवा भावसार ने दी उन्होंने बताया कि संगीतमय टोली द्वारा श्री शिव भजन, मां नर्मदा मैय्या के सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई, श्री रामायण महिला मंडल द्वारा यह मां नर्मदा महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा। महिला मंडल ने कहा कि कथा 20 अप्रैल से 27अप्रैल तक, कथा का समय शाम 8 बजे से रात 11 बजे तक रहेगा, इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति महिला मंडल उपस्थित रह कर कथा महापुराण कथा श्रवण कर रही हैं। 27 अप्रैल को पूर्णाहुति एवं महा प्रसादी के साथ श्रीमद् मां नर्मदा कथा महापुराण का समापन किया जायेगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!