राजस्थान

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई l

चौमहला/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)

झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे मे कांग्रेस कार्यालय पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती उत्साह के साथ मनाई गई। आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित जनों ने उन्हें नमन करते हुए उनके समाज सुधार, समानता और संविधान निर्माण में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने देश को एक सशक्त संविधान दिया, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है। उनके विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों को अपनाने तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने एकजुट होकर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
इस दौरान ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह कछनारा, शिव लाल वर्मा मंडल अध्यक्ष कुंडला,छोटे लाल भावसार, वीरेन्द सिंह सरपंच कछनारा, इक़बाल मंसूरी,जाकिर भाई (इक्का), अन्नू भाई नगर अध्यक्ष गंगधार,युवराज सिंह पिपलाई सचिव ब्लॉक डग,नरेंद्र सिंह मकोड़िया, कान सिंह चायडा, मुकेश वर्मा ठेकेदार,सहित ब्लॉक के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!