
चौमहला/
झालावाड़ (आबिद मंसूरी)
कोटा में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन हुआ जिसमें चौमहला क्षेत्र के समाज सेवी योगेश परमार को भी सम्मानित किया गया यह सम्मान उन्हें समाज के उत्थान में सक्रिय भूमिका, महिलाओं एवं युवा वर्ग को शिक्षा के क्षेत्र में जागरूक व सफाई श्रमिक हित एवं नशा मुक्ति एवं कानूनी सलाह वंचित गरीब परिवार की मदद जैसे कार्यों में निरन्तर प्रयास उन की सेवा भावना नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा एव सफाई श्रमिक जनहित के किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज के द्वारा युवा समाज सेवी योगेश परमार को प्रसन्नीय पत्र देकर सम्मानित किया गया l
समाज सेवी योगेश परमार के चयन पर क्षेत्र वासियों ने एवं सामाजिक पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी l







