राजस्थान में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है। वर्तमान में राज्य सरकार में 24 मंत्री हैं, जबकि नियमों के अनुसार 200 सदस्यीय विधानसभा में अधिकतम 30 मंत्री बनाए जा सकते हैं।
ऐसे में 6 मंत्री पद अभी रिक्त हैं, जिन पर नए चेहरों को मौका मिल सकता है। साथ ही मौजूदा मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल होने की संभावना है।







