राजस्थान

सूर्य घर योजना के तहत कुकटॉप इंडक्शन वितरण किया गया l

चौमहला/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)

सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत कुकटॉप इंडक्शन वितरण किया गया l

झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में मंगलवार को राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लाभार्थियों को कुकटॉप इंडक्शन कुकर वितरण का कार्य जयपुर डिस्काम द्वारा किया जा रहा है जिनके तहत जेवीवीएनएल चोमेला के अंतर्गत दिनांक 2 जून 2026 को नौ लाभार्थियों को श्री माधवेंद्र सिंह राठौड़ सहायक अभियंता चौमहला के द्वारा इंडक्शन कुकटोप वितरित किए गए रिकॉर्ड के अनुसार चौमहला उपखंड में पीएम सूर्य घर के अंतर्गत अब तक लगभग 90 कनेक्शन पर सोलर पैनल स्थापित हो चुके हैं जिनकी कुल क्षमता लगभग 280 किलो वाट है राज्य सरकार की इंडक्शन कुकटोप वितरित करने की यह पहल भविष्य में भी जारी रहेगी

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!