चौमहला/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)
सुजानपुर-टोकड़ा में रेड, 2 भट्टी तोड़ीं, 4 प्रकरण दर्ज; कोटा जोन आयुक्त नरेश मालव के नेतृत्व में हुई कार्रवाई l 
चौमहला,झालावाड़। अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन कोटा नरेश मालव के नेतृत्व में 8 मई 2026 को चौमहला क्षेत्र में विशेष निरोधात्मक कार्रवाई की गई। टीम ने सुजानपुर और टोकड़ा गांव में रेड/गश्त कर अवैध शराब के अड्डों पर बड़ी दबिश दी।
1. *15 धावें* मौके पर नष्ट की गईं।
2. *16000 लीटर वॉश* नष्ट किया गया।
3. *02 चालू भट्टी* तोड़कर नष्ट की गईं।
4. *कुल 130 लीटर हथकड़ नाजायज शराब* बरामद।
कार्यालय आबकारी वृत चौमहला और आबकारी थाना चौमहला में 02-02 प्रकरण, कुल 04 प्रकरण SOR प्रकृति के दर्ज किए गए। इनमें क्रमशः 56 लीटर, 54 लीटर, 12 लीटर व 08 लीटर शराब बरामद हुई।
इस संयुक्त कार्रवाई में जिला आबकारी अधिकारी झालावाड़ मुकेश कुमार, आबकारी निरीक्षक वृत चौमहला प्रदीप मीना, आबकारी निरीक्षक वृत भवानीमंडी अनिरुद्ध गौतम, आबकारी निरीक्षक वृत झालावाड़ सुनिल गर्ग शामिल रहे।
साथ ही प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल भवानीमंडी रूपाराम, अकलेरा सुरेशचंद, रामगंजमंडी अमर सिंह, जमादार अजय रावल व प्रकाश जमादार मय ईपीएफ जाप्ता झालावाड़, अकलेरा, भवानीमंडी, रामगंजमंडी एवं चौमहला जाप्ता उपस्थित रहा।












