
उन्हेल/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)
डोकरखेड़ी में निर्माणधीन मकान से बरामद हुआ अवैध डोडा चूरा, NDPS एक्ट में केस दर्ज l मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही l
उन्हैल, झालावाड़। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे नशा विरोधी विशेष अभियान के तहत उन्हैल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांव डोकरखेड़ा में दबिश देकर 2.946 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त किया है।
मुखबिर की सूचना पर थानाधिकारी उन्हैल उप निरीक्षक रामकरण को 8 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि डोकरखेड़ा निवासी शम्भूसिंह पुत्र पुरसिंह अपने निर्माणाधीन मकान में डोडा चूरा छिपाकर रखे हुए है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झालावाड़ भागचन्द मीणा के निर्देशन एवं वृताधिकारी गंगधार हेमंत गौतम के सुपरविजन में तुरंत टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर दबिश देकर मकान में रखे कट्टे से 2.946 किलोग्राम डोडा चूरा बरामद कर लिया।
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी शम्भूसिंह मौके से फरार हो गया। थाना उन्हैल पर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है l SP अमित कुमार ने बताया कि जिले में संगठित अपराध और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन व खपत रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है l

इस दौरान थानाधिकारी रामकरण कटारिया, हैड कांस्टेबल रामनिवास, कांस्टेबल राकेश, कमलेश व संतोष। मौजूद रहे l












