राजस्थान

चौमहला:• गायत्री शक्तिपीठ पर गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोलास के साथ मनाया l

चौमहला/झालावाड़ आबिद मंसूरी (चीनू)

झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में गायत्री शक्तिपीठ पर गुरु पूर्णिमा पर्व हर्षोलास के साथ मनाया l श्रद्धालुओं ने की विशेष पूजा अर्चना मुख्य ट्रस्टी गोविंद राम अग्रवाल ने बताया कि नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ मे 11 पारियों में 1 हजार से अधिक याजको ने वैदिक मंत्रों के द्वारा यज्ञ में आहुति प्रदान की । गुरु पूर्णिमा पर्व पूजन के अवसर पर गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का पूजन वंदन किया गया l सभी गुरु भक्तों ने अपनी ओर से पुष्पांजलि अर्पित कर साधनात्मक जीवन जीने का संकल्प किया l इस अवसर पर शांतिकुंज के वृक्ष गंगा अभियान के तहत सुरक्षा एवं जल सिंचन का संकल्प कराकर 500 से अधिक पौधे निःशुल्क वितरित किए गए l कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ईश्वर राठोर ,संतोष कुमार शर्मा, दीपक मकवाना, कुंज बिहारी निगम, रामचंद्र प्रजापति, योगेंद्र टेलर, देव सेन सहित मुख्य कार्यकताओं ने सहयोग प्रदान किया। गायत्री शक्तिपीठ चौमहला क्षेत्र के पाड़लिया,तलावली, कुंडला ,बामन देवरिया,बिलखेड़ी ,बिशनिया , देवरिया कावल,गुराडिया झाला ,लाखाखेड़ी परमार , कछनारा , सेकला, ढाबला , बरडिया बिरजी,भाटखेड़ी, गंगधार सहित क्षेत्र की 50 शाखाओं के परिजनों ने भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!