उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच: सिसई हैदर में डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई 

 "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो' का नारा दिया"

रामगांव/बहराइच(रिपोर्ट मोहम्मद फिरोज)। महसी विधानसभा के ग्राम सभा सिसई हैदर में डा.भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महसी विधानसभा से सपा के दावेदार सपा नेता हर्षित त्रिपाठी ने किया। मंच संचालन राहुल जायसवाल ने किया,हर्षित त्रिपाठी ने कहा की डॉ. भीमराव अंबेडकर (14 अप्रैल 1891 – 6 दिसंबर 1956) भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता, समाज सुधारक, अर्थशास्त्री और दलितों/पिछड़ों के अधिकारों के सबसे बड़े पैरोकार थे।

उन्होंने ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो’ का नारा दिया और सामाजिक समानता के लिए जीवनभर लड़ाई लड़ी। उन्हें बाबासाहेब के नाम से भी जाना जाता है। छात्र नेता राजन यादव विराट ने कहा की बाबासाहेब के विचार आज भी प्रासंगिक हैं क्योंकि वे समाज में न्याय और समानता के लिए लड़ाई का प्रतीक हैं। राहुल जायसवास ने कहा की डॉ भीमराव जाति-आधारित भेदभाव के खिलाफ थे और सभी के लिए समानता व बंधुत्व के समर्थक थे,इस अवसर पर रिंकू निषाद.अशोक गौतम.अंकित निषाद.राजन गौतम.राजा गौतम.अमन गौतम.राजेंद्र गौतम.सुनील गौतम.प्रकाश गौतम.राम जी,प्रशांत गौतम,सचिन गौतम सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!