राजस्थान

‘मेरी माटी,मेरा पौधा’: अभियान के तहत 42 पौधे लगाकर कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश l 

गंगधार/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगधार में गमलो व परिसर में पौधे लगाए गए इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं द्वारा अपने-अपने खेत,घर के आसपास से थोड़ी-थोड़ी मिट्टी लाकर विद्यालय में एकत्रित की गई।

कुल 21 गमलो में व 21 जमीन परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण हितैषी संदेश दिया गया।

विद्यालय प्राचार्य लालचंद सोनी द्वारा विद्यालय की प्रार्थना में बालिकाओं को जागरूक करके पौधों के पर्यावरण में फायदे के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर पर्यावरण दशरथ नंदन पांडेय विद्यालय को निः शुल्क पौधे उपलब्ध करवा गए। विद्यालय परिवार ने उनका आभार व्यक्त किया।

विद्यालय समय बाद बंदरों के द्वारा पौधों को नुकसान पहुंचाया जाता है।

अतः इस अवसर पर ऐसे पौधों को लगाने का चयन किया गया जिनको बंदरो द्वारा नुकसान नहीं हो।

 

इस अवसर पर स्टाफ

रूपचंद मीणा, पुखराज मीणा, पवन कुमार जांगिड़, हिना खानम, रामेश्वर गुर्जर, पूजा देवी, वर्षा वर्मा, मुकेशी बाई मीणा, अर्चना दीया, मोहनलाल वर्मा, कपिल कुमार, राहुल मेहर, हरिशंकर बेरवा, हर्षन्ना श्रीवास्तव सभी का अपेक्षित सहयोग रहा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!