
गंगधार/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)
झालावाड़ जिले के गंगधार कस्बे में
वन विभाग ने अवैध खनन
और लकड़ी परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 वाहन जब्त किए हैं। कार्रवाई DCF सागर पंवार के निर्देशन में की गई। उप वन संरक्षक कार्यालय झालावाड़ के निर्देश पर वन विभाग ने आज अलग-अलग रेंजों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस दौरान अवैध खन में लिप्त 2 वाहन और लकड़ी के अवैध परिवहन में शामिल 1 वाहन जब्त कर केस दर्ज किया गया। चौमहला क्षेत्र में अवैध लकड़ी परिवहन की आशंका पर 2 ट्रकों को डिटेन किया गया है। सभी वाहनों को वन विभाग कार्यालय में सुरक्षित खड़ा कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में रेंजर नरेंद्र चौधरी, सहायक वनपाल कैलाशचंद्र सेन, राजेंद्र मीणा सहित वनरक्षक टीम शामिल रही। वन विभाग ने साफ किया है कि वन भूमि पर गैर-वानिकी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि सख्त कार्रवाई से खन और लकड़ी माफियाओं के हौसले पस्त होंगे और वन संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।












