ताज़ा ख़बरें

*एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न, अनेक मरीज हुए लाभांवित*

खास खबर

*एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न, अनेक मरीज हुए लाभांवित*

खंडवा। अखंड सिंधी समाज फाउंडेशन के सहयोग आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में रेजुआ एनर्जी सेंटर द्वारा 560 विभिन्न बीमारियों का नि:शुल्क उपचार सिंधी कालोनी स्थित सिंधी धर्मशाला किया गया। इस मौके पर संस्था द्वारा डॉक्टर टीम का शाल श्री फल पुष्प माला एवं स्मृति चिन्ह भेटकर सम्मान किया गया।फाउंडेशन के प्रेसिडेंट हरीश तलरेजा एवं शिविर पीआरओ निर्मल मंगवानी ने बताया कि यह शिविर सिंध के अमर शहीद संत कंवरराम जी के जन्मदिवस के अवसर पर बालक धाम प्रमुख बाबा माधवदास उदासी के सानिध्य में प्रातः9 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित हुआ। शिविर में एक्यूपंक्चर, सुजोक, नेचुरोपैथी, ओजोन थेरेपी, और कपिंग थेरेपी के विशेषज्ञ, अनेक पुरस्कारों से सम्मानित, विगत 27 वर्षों के अनुभवी मुंबई के सुप्रसिद्ध डॉ. संतोष पांडेय और उनकी 6 सदस्यीय टीम डॉ. सिमरन इसरानी, डॉ. पूजा सैनानी, डॉ बृजेश कुमार मिश्रा, दुर्गेश गुप्ता, कार्तिक रावल व्दारा बिना किसी दवाई और बिना किसी गोली के लंदन की नई तकनीक से पंजीकृत मरीजों का नि:शुल्क उपचार मुंबई के प्रसिद्ध एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ रेजुआ एनर्जी सेंटर, नोएडा मेदांता के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ और रायपुर के प्रेरक वक्ता लाइफ कोच एवं चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा, शिक्षा और मोटिवेशनल स्पीकिंग में सक्रिय, ‌रीढ़ की हड्डी में दर्द, एड़ी के दर्द, एलर्जी और अन्य पुरानी बीमारियों के इलाज के लिए प्रसिद्ध डॉ. संतोष पांडेय व्दारा किया गया। इस शिविर का लाभ लगभग 250 व्यक्तियों द्वारा लिया गया। शिविर में अखंड सिंधी समाज फाउंडेशन के हरीश तलरेजा, बाबा माधवदास जी एवं सदस्यों सहित मेठाराम पिंजानी, मोहन दीवान, डॉ दीलिप हिंदूजा, संजय सबनानी, मनोहर सबनानी, किशनचंद कोटवानी, राजेश परचानी, साधु लखानी, राजू तिर्थानी, अशोक आहूजा, लक्ष्मणदास नचनानी, रवि गिदवानी, निर्मल, गोपाल मंगवानी, मनोहर संतवानी, व्दारकादास मोहनानी, रवि फतवानी सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!