
गंगधार/झालावाड़(आबिद मंसूरी)
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगधार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के ट्रान्सफोरमेटिव टयुस्डे अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झालावाड़ एवं अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति चौमहला श्रीमान बृजपाल दान चारण (अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) के निर्देशन में दिनांक 12.05.2026 को पैनल अधिवक्ता श्री एहसान मो. मंसूरी एवं श्री भैरुलाल राठौर द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगधार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
ट्रान्सफोरमेटिव ट्यूसडे अभियान का उदेश्य कक्षा 8 से 12 के विद्यार्थियों को साइबर दुर्व्यवहार, बच्चों के कानूनी अधिकार, कर्तव्यों एवं मौजूदा सामाजिक कानूनी मुद्दो, विविध कानूनी जानकारियों आदि के प्रति जागरूक करना हैं। इस अभियान के तहत विद्यालय में एक शिकायत पेटी ‘कोर्ट वाली दीदी‘ नाम से लगायी गई जिसमें बच्चे अपनी समस्याएं या शिकायतें डाल सकेंगे साथ ही विद्यालय में जुनियर लीगल लिटरेसी क्लब का भी गठन किया गया जिसमें संस्था प्रधान, एक वरिष्ठ महिला शिक्षिका एवं दो वरिष्ठ छात्राएं शामिल हैं। शिविर के दौरान उपस्थित छात्राओं को साइबर दुर्व्यवहार/अपराध (Cyber Abuse), सुरक्षित बचपन सुरक्षित भविष्य थीम, पॉक्सो अधिनियम 2012, बाल विवाह एवं घरेलू हिंसा निषेध अभियान आदि के बारे में कानूनी जानकारी दी गई। इसी के साथ साईबर फ्रॉड हेल्पलाईन नम्बर 1930, चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन पुलिस सहायता 112 एवं ऑनलाइन साइबर शिकायत पोर्टल आदि के बारे में भी जानकारी दी। साथ ही पैनल अधिवक्तागण ने बच्चों को बाल विवाह के खतरों एवं उनसे संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में बताया एवं बाल विवाह नहीं करने,बच्चों के कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों, मौजूदा सामाजिक कानूनी मुद्दों, पोश एक्ट, जुवेनाइल एक्ट आदि के बारे में बताया। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य लालचंद सोनी, रामेश्वर गुर्जर व्याख्याता,प्रकाश चंद मेघवाल व. शिक्षक,
पूजा देवी व.शा.शिक्षिका, अर्चना दीया, वर्षा वर्मा, मोहनलाल वर्मा,राहुल मेहर,कपिल कुमार शिक्षक-शिक्षिका सहित हर्षन्ना श्रीवास्तव कंप्यूटर अनुदेशक व हरिशंकर बैरवा वरिष्ठ सहायक एवं पीएलवी संजय राठौर आदि उपस्थित रहे l












