राजस्थान

डग में ब्याजखोरी का बड़ा भंडाफोड़: सूदखोर सुनील गोयल के कब्जे से 70 ट्रैक्टर, 61 बाइक समेत सैकड़ों वाहन व कृषि यंत्र जब्त

डग/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)

हस्ताक्षरित ब्लैंक स्टाम्प, खाली चेक और गिरवी संपत्तियों का जखीरा बरामद, SP अमित कुमार बुढ़ानिया के नेतृत्व में कार्रवाई l

डग, झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में डग थाना पुलिस ने अवैध सूदखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्याज माफिया सुनील गोयल पुत्र कृष्णचंद्र गोयल के ठिकानों से सैकड़ों वाहन और कृषि यंत्र बरामद किए हैं। आरोपी गरीबों की मजबूरी का फायदा उठाकर ब्लैकमेलिंग कर रहा था।

*बरामद सामान*

*वाहन:* 70 ट्रैक्टर, 61 मोटरसाइकिल, 07 कार, 03 पिकअप, 01 ट्रक, 02 टेंपो

*कृषि यंत्र/मशीनरी:* 107 थ्रेसर मशीन, 29 ट्रॉली, 89 कृषि पंजा, 54 सिडल, 09 लहसुन सिडल, 09 रोटावेटर, 03 कुआं खोदने की मशीन, 02 गेहूं काटने की मशीन, 05 भूसा बनाने की मशीन, 01 मिर्च-मसाला पीसने की यूनिट

*दस्तावेज:* 47 खाली हस्ताक्षरित स्टाम्प पेपर, 147 हस्ताक्षरित खाली चेक, 60 खाली चैक, गिरवी रखे मकानों के 39 पट्टे, 09 वाहनों की RC, 03 किरायानामा स्टांप, 04 इकरारनामा, 04 जमीन की रजिस्ट्रियां

 

*तरीका वारदात:*

आरोपी कर्ज देने के बदले ग्रामीणों से खाली चेक और ब्लैंक स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवा लेता था। बाद में मनमानी राशि भरकर पीड़ितों को कानूनी रूप से डराता और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। फाइनेंसशुदा वाहनों को अपने बाड़े में छुपाकर रखता था, जिससे बैंक और रिकवरी कंपनियां उन तक नहीं पहुंच पाती थीं।

 

*कैसे हुई कार्रवाई:*

आसूचना अधिकारी विनोद कुमार कानि. 1078 को सूचना मिली कि डग में अवैध ब्याज माफिया का बड़ा जाल फैला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी भंवरसिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने सुनील गोयल के मकान, नवनिर्मित गोदाम और आजाद कॉलोनी स्थित कृषि फार्म पर छापेमारी की।

 

सभी वाहनों, कृषि यंत्रों व दस्तावेजों का फर्द पंचनामा तैयार कर पुलिस थाना डग पर प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच वृत्ताधिकारी गंगधार हेमंत गौतम को सौंपी गई है।

 

*पुलिस टीम में शामिल:* थानाधिकारी भंवर सिंह, श्यामलाल सउनि, अरविन्द सउनि, बृजेश कानि, विनोद कुमार कानि, मुकेश कुमार कानि, राकेश कानि, भूपेंद्र कानि सहित गंगधार, पगारिया, उन्हेल थाना व जिला स्पेशल टीम, साईबर टीम के जवान शामिल रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!