
चौमहला/झालावाड़ (आबिद मंसूरी)
झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में आम नागरिक समिति


के तत्वाधान में स्मार्ट मीटर एवं प्रतिभूति सिक्योरिटी राशि जमा करने के नोटिस के विरोध में ऊर्जा मंत्री राजस्थान सरकार के नाम उपखंड अधिकारी गंगधार को ज्ञापन सौंपा गया।
आम नागरिक समिति संस्थापक अंशुल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि आम नागरिकों के घरों में बिजली विभाग द्वारा पूरे उपखंड में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए जिससे आम नागरिकों को भारी आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं अब विद्युत विभाग द्वारा प्रतिभूति सिक्योरिटी राशि जमा करने के नोटिस जारी कर आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया गया है।
ज्ञापन के माध्यम से आम नागरिकों ने मांग की जबरन स्मार्ट मीटर लगाना विभाग बंद करे,तेज गति से बिलिंग की जांच:उपभोक्ताओं की शिकायत है कि स्मार्ट मीटर सामान्य मीटर की तुलना में कई अधिक रीडिंग बता रहे जिससे अत्यधिक भारी भरकम बिल आ रहे जिसकी उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए,पुरानी व्यवस्था की बहाली हो जिनके नए मीटर लगे है उनको हटवा के पुनः पुराने मीटर लगाए जाए। एवं प्रतिभूति सिक्योरिटी राशि जमा करने के नोटिस तो विभाग द्वारा तुरंत माफ करने का आदेश निकाला जाए
इन दोनों मांगों पर अगर शासन द्वारा 8 दिनों में सुनवाई नहीं हुई तो सम्पूर्ण गंगधार उपखंड के कस्बे बंद कर ऊर्जा मंत्री एवं विधायक का पुतला दहन कर उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की रहेगी।
इस दौरान आम नागरिक समिति संस्थापक अंशुल पटेल, किराना व्यापार संघ अध्यक्ष पवन पिछोलिया,नारायणलाल अग्रवाल,अजय जैन,साजिद,राजेश, प्रमोद,भंवर मोदी,यशवंत बैरागी,शिवलाल,महावीर जैन माजिद,सद्दाम,दिलीप,महेश नायक,पुलकित,विजय,गोविंद,श्याम,अमित,पंकज,प्रतीक,अंतिम,बंटी भाई,आदि सेकड़ो आम नागरिक समिति सदस्य एवं व्यापार संघ सदस्य मौजूद रहे।।










