राजस्थान

चौमहला:•आम नागरिक समिति द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक कालूराम मेघवाल को ज्ञापन सौंपा l 

चौमहला/झालावाड़(आबिद मंसूरी)

झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में सोमवार
आम नागरिक समिति चौमहला द्वारा समस्त आम नागरिकों ने मिलकर झंडा चोक चौमहला में  विधायक कालूराम मेघवाल को

11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

आम नागरिक समिति संस्थापक अंशुल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के आम नागरिकों की वर्षों से चली आ रही मूलभूत सुविधाओं की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक को एक ज्ञापन सौंपा गया है जिसमें मुख्य रूप से स्मार्ट मीटर का विरोध,बड़े हुए बिलों का संशोधन,पेयजल की पर्याप्त साफ व्यवस्था,अवैध टोल वसूली बंद हो,अघोषित बिजली कटौती बंद हो,चंबल नदी से पेयजल व्यवस्था की जाए,विद्यालय एवं शैक्षणिक व्यवस्था में रिक्त पड़े पदों को भरा जाए,जर्जर विद्यालय को नवनिर्माण कर शुरू किया जाए,पशु चिकित्सक एवं कंपाउंडर की नियुक्ति की जाए,अंबेडकर भवन,पेंशनर भवन, गार्डन,खेल मैदान, प्रतिदिन सफाई,टूटे स्पीड ब्रेकर, नालियों के ऊपर बनी जालियां ठीक की जाए,बेसहारा पशुओं के लिए सुविधाएं, बिलावली रोड,राम मंदिर रोड,पशु चिकित्सालय के पीछे रोड का नव निर्माण किया जाए,अंडरपास में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए,नगर को अतिक्रमण मुक्त किया जाए,अंडरपास के दोनों ओर नालियों का निर्माण किया जाए,अटल पथ योजना के अंतर्गत बनाए रोड पर नालियां एवं स्पीड ब्रेकर निर्माण हो,सार्वजनिक शौचालय खोले जाए,वाटर कुलर की व्यवस्था की जाए,खस्ता हाल सड़कों की मरम्मत करवाए,फायर ब्रिगेड की व्यवस्था,उद्योग,धंधे,पवन ऊर्जा,सौर ऊर्जा के प्लांट खोले जाए,रिक्त पड़े महिला चिकित्सक के पदों पर भर्ती,104 एम्बुलेंस की व्यवस्था जो अंडरपास से निकल सके,ट्रेन नंबर 12471/73/75/77 जम्मूतवी सुपरफास्ट,मुंबई फिरोजपुर जनता19023/24 को बहाल किया जाए,झालावाड़ से रतलाम वाया चौमहला ट्रेन संचालित की जाए,पश्चिम एक्सप्रेस 12925/26,बांद्रा अजमेर 19625/26, एनाकुलम अजमेर 12977/78 आदि ट्रेनों का चौमहल स्टेशन पर ठहराव किया जाए,झालावाड़ से चौमहला के लिए दोपहर में रोडवेज बस की शुरुआत की जाए,सार्वजनिक निर्माण विभाग की सड़कों को मरम्मत किया जाए l

इस दौरान समिति के अंशुल पटेल,सुनील नाहर,शिवलाल,गोरधन लाल जी,प्रदीप जैन,निखिल जैन,संजय निगम,दीपक बैरागी,यशवंत बैरागी,मनोज जीनगर,अनवर अली, शानू भाई,योगेश परमार,अमित जैन, आदि सैकड़ों की तादाद में आम नागरिक उपस्थित रहे।।।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!