
चौमहला/झालावाड़(आबिद मंसूरी)
झालावाड़ जिले के चौमहला कस्बे में रविवार 28 जून 2026 को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी राजकुमार वाघेला ने जानकारी देते हुए बताया कि 153 बूथों पर 22581 बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई गई l बूथ केंद्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय विद्यालयों और सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर सुबह से ही पोलियो बूथ पर अभिभावक बच्चों को लेकर पहुंचे l
सुबह 8 बजे से शुरू हुए अभियान में आशा सहयोगिनी, ANM और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को ‘2 बूंद जिंदगी की’ पिलाई। दवा पिलाने के बाद बच्चों की उंगली पर स्याही का निशान लगाया गया।
CHC प्रभारी ने बताया कि 28 जून को बूथ दिवस के बाद 29 व 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को दवा पिलाएंगी जो किसी कारणवश बूथ पर नहीं पहुंच सके। ‘हर बच्चा जरूरी है’ थीम पर कोई भी बच्चा छूटने न पाए, इसके लिए डोर-टू-डोर सर्वे किया जाएगा।
सुरक्षित बचपन, स्वस्थ भारत के नारे के साथ चल रहे इस अभियान का उद्देश्य पोलियो को जड़ से खत्म करना है।











