ताज़ा ख़बरें

जिले मे एनडीपीएस एवं आबकारी एक्ट के प्रकरण में 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

खास खबर

जिले मे एनडीपीएस एवं आबकारी एक्ट के प्रकरण में 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 17 वाहन चालकों के विरुद्ध एम. व्ही. एक्ट के तहत की गई
कार्यवाही जिले मे 27 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
खंडवा, 09 अप्रैल 2026
पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर के मार्गदर्शन में दिनांक 08.04.2026 को कुल 06 गिरफ़्तारी वारंट, 22 जमानती वारंट एवं 69 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
जिले में दिनांक 08.04.2026 को थाना कोतवाली के आरोपी शेख करीम पिता शेख बाबू उम्र 60 साल निवासी घासपुरा धर्मकांटे के सामने खण्डवा के आधिपतय के खेत से उखाडे मादक पदार्थ गांजा के पांच पौधे कुल वजन 375 ग्राम कीमती लगभग 2000/- रूपये का अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली मे धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले में दिनांक 08.04.2026 को अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना मांधाता मे खडी बोलेरो वाहन एमपी 09 बी.ए 4366 कीमती 5 लाख रुपये की जिसमे कुल 14 पेटी देशी प्लेन मदिरा क्वार्टर के प्रत्येक पेटी मे 50 नग क्वार्टर प्रत्येक क्वार्टर मे शराब की मात्रा 180 एम.एल कुल देशी प्लेन शराब कि मात्रा 126 लीटर कीमती 52,500 रुपये एवं 07 पेटी स्टाँक बियर कांच की बोतल प्रत्येक पेटी मे 12 नग बियर एक बियर मे शराब कि मात्रा 650 मात्रा कुल विदेशी शराब बियर की मात्रा 54 लीटर किमती 16,632 रुपये की शराब की कुल मात्रा 180 लीटर कीमती 69,132 रुपये अवैध देशी विदेशी शराब मिली जो विधिवत जप्त किया गया। धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
थाना मूंदी के आरोपी राजु पिता गंगाराम राठिया उम्र 35 साल निवासी बोरानी के कब्जे से 09 लीटर कच्ची हाथ भट्टी की बनी महुआ शराब कीमती 720/- रूपये की जप्त की गई| उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना मूँदी मे धारा 34(1) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई|
दिनांक 08.04.2026 को जिला खंडवा में समस्त थाना प्रभारियों एवं यातायात थाना द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीटबेल्ट न लगाने वाले, तेज गति, बिना एच.एस.आर.पी, बिना वैध बीमा वाले वाहनों तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 17 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 7700 /- रुपये वसूल किए गए है। उप पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे दिनांक 08.04.2026 को 27 कुल असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 10 प्रकरणों में 20 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 170 BNSS के तहत 07 प्रकरणों में 08 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 12 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही की गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!