ताज़ा ख़बरें

*रितेश गोयल व मित्र मंडल ने लायन्स भोजन सेवा में परोसा भोजन*

खास खबर

*रितेश गोयल व मित्र मंडल ने लायन्स भोजन सेवा में परोसा भोजन*
*लायन्स भोजन सेवा केंद्र कर्मचारियों का किया सम्मान*
खण्डवा। लायंस क्लब खंडवा द्वारा संचालित लायन्स भोजन सेवा केंद्र जिला चिकित्सालय परिसर में लायंस क्लब खंडवा के सक्रिय साथी व समाजसेवी रितेश गोयल व मित्र मंडल द्वारा मरीजों ,परिजनों एवं जरूरतमंदों को टेबल कुर्सी पर बैठा कर भोजन कराया गया।रितेश गोयल एवं मित्र मंडल द्वारा अपने हाथों से भोजन मिठाई परोसी गई । जानकारी देते हुए नारायण बाहेती व सुनील जैन ने बताया कि लायंस क्लब खंडवा के गांधीप्रसाद गदले,नारायण बाहेती, राजीव शर्मा, बी आर तिरोले, राजीव मालवीय,घनश्याम वाधवा, सुनील जैन,,बी पी तिरोले,महेंद्र सावनेर सुशीला गदले व सदस्यों द्वारा रितेश गोयल व मित्रो का लायन्स भोजन सेवा केंद्र में पधारने पर स्वागत किया गया। माताजी स्व श्रीमती सुशीला जी गोयल को जन्मजयंती पर दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर रितेश गोयल ने कहाकि मुझे लायंस क्लब खंडवा के सदस्य होने पर गर्व है। हमारा क्लब पीड़ित मानव सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है ।भोजन सेवा के साथ ही नेत्रदान, देहदान ,वस्त्र बैंक,मेडिकल उपकरण बैंक,पर्यावरण व स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है ।यह गौरव की बात है । गांधीप्रसाद गदलें एवं नारायण बाहेती ने कहा कि लायन रितेश गोयल का लायंस क्लब खंडवा की गतिविधियों में व सेवा कार्यों में सदैव सहयोग मिलता रहा है।रितेश गोयल शहर को अपने सेवा व पर्यावरण कार्यों से राष्ट्र में गौरवान्वित कर रहे है।इस अवसर पर परमजीत सिंघ नारंग ने कहाकि अन्नदान महादान है।में लायन्स की सेवा से बहुत प्रभावित हूँ।मै और रितेश गोयल भोजन सेवा हेतु जो भी आवश्यकता होगी उसमें पूर्ण सहयोग करेंगे। रितेश गोयल ने सहजता से केंद्र में आर्थिक सहयोग किया व सहजता से भोजन ग्रहण कर क्वालिटी व सफाई व्यवस्था की सराहना की व भोजन सेवा के कर्मचारियों का सम्मान करते हुए साड़ियां व ड्रेस प्रदान की । राजीव शर्मा व परिवार ने भी माताजी राजकुमारी शर्मा की स्मृति में विशेष सहयोग प्रदान किया।समाजसेवी सुनील जैन ने कहाकि मुझे इस भोजन सेवा केंद्र पर आना बहुत अच्छा लगता है में अपने व परिजनों के जन्मदिन व विशेष अवसरों पर यहाँ आता हूं।इसकी जितनी भी सराहना की जाए वह कम है।इस अवसर पर बड़ी संख्या मित्र व स्नेहीजन पधारे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!