
राष्ट्रीय कुश्ती में बोरगांव खुर्द खंडवा के नीरज पटेल, पवन पटेल ने शानदार प्रदर्शन कर जीता गोल्ड और ब्रांज मेडल।
बिना शासकीय कोच के प्रदेश में खंडवा जिला कुश्ती का हब बन चुका है।
खंडवा। अंडर 20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में बोरगांव खुर्द खंडवा के नीरज पटेल, पवन पटेल ने अपनी कुश्ती कला का शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रांज मेडल जीतकर खंडवा का नाम रोशन किया। समाज सेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया की बिना शासकीय कोच के खंडवा जिले के कुश्ती खिलाड़ी बालक एवं बड़ी संख्या में बालिका कुश्ती पहलवान अपने गुरु कुश्ती पहलवान हीरालाल यादव, मंगल यादव, राजेंद्र पांजरे, जगदीश पटेल,ऋषी सोनकर से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने हुनर का परिचय देते हुए खंडवा का नाम देश विदेश में रोशन कर रही है प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अंडर 20 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन दुर्ग छत्तीसगढ़ मे आयोजित हो रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए खंडवा जिले व ग्राम बोरगांव खुर्द के नीरज पटेल ने 55 किलोग्राम में गोल्ड मेडल, 57 kg फ्री स्टाइल मे पवन पटेल ने ब्रांज मेडल जीत कर खंडवा का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। कुश्ती के क्षेत्र में खंडवा जिला मध्य प्रदेश का कुश्ती का हब बन चुका है, जहां बालक बालिकाएं अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले प्रदेश, राष्ट्र एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त कर रहे हैं। पवन पटेल की इस उपलब्धि पर उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश कुश्ती संघ मंगल यादव, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, महापौर अमृता अमर यादव, विधायक कंचन तनवे, अध्यक्ष जिला पंचायत पिंकी वानखेड़े, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, डीआईजी मनोज राय, , गुरु हीरालाल यादव, प्रवक्ता सुनील जैन, रितेश गोयल,सचिव राजेंद्र पांजरे, ऋषि सोनकर, जगदीश पटेल, आसिफ खान, रोहित पटेल, मुन्ना यादव, टीनू राठौर, रवि हिंडोन, राजू यादव, पन्ना यादव, बल्ला यादव, विजय यादव, रूपा यादव, विज्जु यादव, गट्टू पहलवान, सुनील शर्मा, सहिदउद्दीन, असलम कुरेशी, कासिम भाई, अमित कंठ, सुनील वर्मा आदि ने शुभकामनाएं दी।








