ताज़ा ख़बरें

कार्यकर्ताओं के अनुशासन और समय की पाबंदी से भाजपा संगठन ऊंचाइयों पर है

खास खबर

कार्यकर्ताओं के अनुशासन और समय की पाबंदी से भाजपा संगठन ऊंचाइयों पर है

राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ देश की सेवा और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाएं कार्यकर्ता, ,,सुरेंद्र शर्मा,,

अटल बिहारी वाजपेई मंडल का अभ्यास वर्ग संपन्न।

खंडवा। पूरे प्रदेश भर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहे हैं, खंडवा जिले में भी जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर एवं मंडल अध्यक्षों के मार्गदर्शन में एवं मंडल अध्यक्षों के मार्गदर्शन में प्रत्येक मंडल में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हो रहें है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेई मंडल का अभ्यास श्री गणेश गौशाला में संपन्न हुआ। अभ्यास वर्ग प्रातः 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक अलग-अलग वर्गों में अलग-अलग विषयों को लेकर आयोजित हुआ वक्ता के रूप में संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा जी, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, महापौर अमृता अमर यादव,विधायक कंचन मुकेश तंनवे, हरीश कोटवाले, सेवादास पटेल, शयाम गंगराडे, संतोश चौहान, राकेस पिटारे ने मंडल के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। अभ्यास को संबोधित करते हुए सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुशासन और समय की पाबंदी से आज पार्टी संगठन इतनी ऊंचाइयों तक पहुंचा है। कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ देश और समाज की सेवा करने के साथ पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य करें। अनुशासन और समय की पाबंदी पार्टी के संस्थागत बल का प्रमुख स्तंभ हैं। इन दोनों गुणों के आधार पर ही पार्टी ने अपनी राजनीतिक यात्रा में न केवल सफलता हासिल की है, बल्कि वह समाज में सम्मान और विश्वसनीयता भी अर्जित कर रही है। जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने कहा पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को एक समर्पित दृष्टिकोण के साथ अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देती है। अनुशासन का पालन करते हुए जब कार्यकर्ता पार्टी के उद्देश्यों में सक्रिय रूप से योगदान देते हैं, तो यह पार्टी को अपनी मंजिल तक पहुंचाने में सक्षम बनाता है।
महापौर अमृता यादव ने कहा कि संगठनात्मक शक्ति और समय-समय पर कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण से भाजपा सभी चुनावों में ऐतिहासिक विजय प्राप्त कर रही है। संगठन के संरचनात्मक सुधारों व परिवर्तनों ने न केवल पार्टी को नये दृष्टिकोण से संचालित किया है, बल्कि यह देश की राजनीति में भी महत्वपूर्ण बदलाव लाने में सफल साबित हुए हैं। पार्टी द्वारा किए गए नीति परिवर्तनों और उनके परिणामों का उल्लेख करना अत्यंत आवश्यक है। विधायक कंचन तंनवे ने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ता अनुशासित है, पंच परिवर्तन यह परिवर्तन पार्टी के प्रति कार्यकर्ताओं की निष्ठा और विश्वास को और मजबूत करते हैं, जिससे पार्टी हर चुनाव में विजय प्राप्त करती है। यही कारण है कि भाजपा हर चुनाव में सफलता की नई ऊंचाईयों को छूती है और निरंतर विकास के रास्ते पर अग्रसर रहती है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि
अभ्यास वर्ग में संभागीय प्रभारी सुरेंद्र शर्मा,भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, जिला महामंत्री धर्मेंद्र बजाज,जिला महामंत्री सूरज पाल सिंह सोलंकी, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे, महापौर अमृता अमर यादव, पुरुषोत्तम शर्मा, हरीश कोटवाले, सेवादास जी पटेल, पूर्व जिला महामंत्री मुकेश तनवे, अमर यादव, सुनील जैन,अनिल विश्वकर्मा, दिनेश पालीवाल, प्रशांत मिश्र, आशीष चटकेले, नीतीश बजाज, कपिल अनजने, गोलू पटेल, विक्की बावरे, अटल बिहारी मंडल की अध्यक्ष स्नेहा पाराशर, महामंत्री शेखर वर्मा, निलेश यादव, पार्षद मोनिका बजाज, सुनीता राठौर, पिंकी राठौर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संचालन आशीष चटकले ने किया. आभार मंडल महामंत्री शेखर वर्मा ने माना.

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!