ताज़ा ख़बरें

बैंड भर्ती 2026 के प्रचार प्रसार के लिए नगर निगम चौक खंडवा मे पुलिस बैंड द्वारा दी गई मोहक प्रस्तुति

खास खबर

बैंड भर्ती 2026 के प्रचार प्रसार के लिए नगर निगम चौक खंडवा मे पुलिस बैंड द्वारा दी गई मोहक प्रस्तुति

खंडवा, 12 अप्रैल 2026
पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार मध्यप्रदेश पुलिस में आरक्षक बैंड भर्ती 2026 के प्रचार प्रसार के लिए प्रथम वाहिनी SAF इंदौर के पुलिस बैंड दल का प्रदर्शन दिनांक 12.04.26 को खंडवा पुलिस के तत्वाधान मे जिला मुख्यालय खंडवा के नगर पालिक निगम चौक खंडवा में किया गया।पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति एवं मधुर गीतों की मोहक प्रस्तुति बैंड एवं वाद्य यंत्रों के द्वारा दी गई।
कार्यक्रम मे पुलिस बैण्ड की प्रस्तुति के दौरान नगर निगम चौक खंडवा में डीआईजी/पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय, अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर, प्रशिक्षु आईपीएस श्री अमित कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान, शहर के थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक तथा आमजन करीब 200-250 की संख्या मे उपस्थित रहे।
पुलिस बैंड ने वाद्ययंत्रों की मधुर तान व देशभक्ति किशोर कुमार के सदाबहार गीतों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को राष्ट्रभक्ति की भावना एवं मनोरंजन की दृष्टि से ओतप्रोत किया । जिससे चौक पर गर्व और उत्साह का भाव व्याप्त हो गया।
पुलिस बैंड की सेवा शादी, जन्मदिवस एवं विशेष अवसरों के लिए पुलिस परिवार के साथ साथ आम नागरिक भी 11,000/-रूपये की सेवा शुल्क के साथ प्राप्त कर सकते हैं।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी की प्राथमिकता के अनुरूप मध्यप्रदेश पुलिस बैंड भर्ती 2026 में आरक्षक बैंड के कुल 679 पदों के भर्ती लिए ऑनलाइन वेकन्सी निकाली गई है, जिसमें ST के लिए 8 वीं एवं SC/OBC/GEN के लिए 10 वीं पास शिक्षा मांगी गई है।ऑनलाइन आवेदन की तिथि -05 अप्रैल से 19 अप्रैल 2026 तक एवं आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अधिक से अधिक योग्य व पात्र एवं शहरी व ग्रामीण युवाओं को ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए प्रेरित किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!