ताज़ा ख़बरें

रामनगर पुलिस ने नाबालिग बालिका को चालीसगांव महाराष्ट्र से किया दस्तयाब

खास ख़बर

रामनगर पुलिस ने नाबालिग बालिका को चालीसगांव महाराष्ट्र से किया दस्तयाब

खंडवा, 12 अप्रैल 2026

फरियादी निवासी केसर होटल के सामने चौकी रामनगर ने दिनांक 24.04.25 को थाना कोतवाली पर सूचना दिया कि उसकी नाबालिग लड़की उम्र 15 साल को कोई अज्ञात बदमाश बहला फुसलाकर कर ले गया है,की सूचना पर धारा 137(2) BNS का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपी एवं नाबालिग की तलाश करते नहीं मिली और लगातार प्रयास जारी रहा, पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर ) श्री महेंद्र तारनेकर, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव कुमार बारंगे व थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक प्रवीण आर्य के मार्गदर्शन में दिनांक 12.04. 26 को मुखबिर की सूचना पर चौकी प्रभारी रामनगर सहायक उप निरीक्षक नंदराम वासुरे,आरक्षक अनिल, महिला आरक्षक सुनीता के द्वारा चालीसगांव जिला नासिक महाराष्ट्र जाकर पीड़िता को दस्तयाब कर नाबालिग को परिवार के सुपुर्द किया गया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!