Seoni newsताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेशसिवनी

मंजूरी के बाद भी अधूरा सुकरी–थांवरी मार्ग, दो साल से लटका निर्माण, ग्रामीण परेशान ठेकेदार गायब


छपारा । केवलारी विधानसभा क्षेत्र में जहां एक ओर 9 नए और 6 पुराने मार्गों को मंजूरी मिलने से विकास की उम्मीदें जगी हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। छपारा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकरी से थांवरी मार्ग का निर्माण कार्य पिछले दो वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।जानकारी के अनुसार, इस मार्ग के लिए करीब 1.88 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। बावजूद इसके, निर्माण कार्य समय पर पूरा नहीं हो सका। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिया का निर्माण ठेकेदार द्वारा जल्दबाजी में महज दो दिनों के भीतर शुरू कर अधूरा छोड़ दिया गया। पिछले करीब चार महीनों से निर्माण कार्य पूरी तरह बंद पड़ा है, जिससे स्थिति और बिगड़ गई है।
सड़क पर साइड शोल्डर (किनारे) भी नहीं डाले गए हैं और जो डायवर्जन रोड बनाया गया है, वह भी मानकों के अनुरूप नहीं है। ऐसे में लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, खासकर बरसात के समय हालात और भी बदतर हो जाते हैं।
इस कार्य के ठेकेदार मारूफ कुरैशी बताए जा रहे हैं, जिन पर काम अधूरा छोड़कर गायब होने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा कराया जाए। कुल मिलाकर, यह मामला विकास कार्यों की जमीनी हकीकत पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!