14 अप्रैल तक अंबेडकर जयंती पर आयोजित किए जाएंगे कार्यक्रम
—
खण्डवा//भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 14 अप्रैल तक प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय एवं विकासखंड मुख्यालयों पर समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि अम्बेडकर जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत शुक्रवार को विद्यालय स्तर पर वाद-विवाद एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जबकि शनिवार को विद्यालय स्तर पर चित्र कला एवं सांस्कृतिक कार्यकम आयोजित किए गए। इसी क्रम में रविवार 12 अप्रैल को सभी छात्रावास, आश्रमों में स्वच्छता अभियान एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर व्याख्यान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 13 अप्रैल को प्रधानमंत्री आदर्श ग्रामों में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन दर्शन पर केंद्रित व्याख्यान कार्यक्रम एवं विकासखण्ड स्तर पर सायकल व मोटर सायकल रेलियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 14 अप्रैल को ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन तथा छात्रावास व आश्रमों में विशेष भोज के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।









