
*एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 13 अप्रैल को, हुई ओपचारिक शुरुआत*

खंडवा। अखंड सिंधी समाज फाउंडेशन के सहयोग एवं रिजवा द्वारा 560 विभिन्न बीमारियों का नि:शुल्क उपचार सिंधी कालोनी स्थित सिंधी धर्मशाला में 13 अप्रैल को एक्यूपंक्चर, सुजोक, नेचुरोपैथी, ओजोन थेरेपी, और कपिंग थेरेपी के विशेषज्ञ, अनेक पुरस्कारों से सम्मानित, विगत 27 वर्षों के अनुभवी मुंबई के सुप्रसिद्ध डॉ. संतोष पांडेय और उनकी 6 सदस्यीय टीम व्दारा किया जाएगा। फाउंडेशन के प्रेसिडेंट हरीश तलरेजा एवं शिविर पीआरओ निर्मल मंगवानी ने बताया कि यह शिविर सिंध के अमर शहीद संत कंवरराम जी के जन्मदिवस के अवसर पर बालक धाम प्रमुख बाबा माधवदास उदासी के सानिध्य में 13 अप्रैल सोमवार प्रातः 9 बजे से रात्रि 8 बजे तक आयोजित होगा। रविवार को शिविर की ओपचारिक शुरुआत बाबा माधवदास जी की मौजूदगी में डॉ बृजेश कुमार मिश्रा, दुर्गेश गुप्ता, कार्तिक रावल व्दारा हुई। इस शिविर में बिना किसी दवाई और बिना किसी गोली के लंदन की नई तकनीक से पंजीकृत मरीजों का नि:शुल्क उपचार मुंबई के प्रसिद्ध एक्यूपंक्चर विशेषज्ञ रेजुआ एनर्जी सेंटर, नोएडा मेदांता के क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ और रायपुर के प्रेरक वक्ता लाइफ कोच एवं चिकित्सा, प्राकृतिक चिकित्सा, शिक्षा और मोटिवेशनल स्पीकिंग में सक्रिय डॉ. संतोष पांडेय डॉ. सिमरन इसरानी, डॉ. पूजा सैनानी व्दारा किया जायेगा। डॉ. पांडेय रीढ़ की हड्डी में दर्द, एड़ी के दर्द, एलर्जी और अन्य पुरानी बीमारियों के इलाज के लिए जाने जाते हैं। अखंडता सिंधी समाज फाउंडेशन के हरीश तलरेजा एवं सदस्यों ने इस शिविर का लाभ लेने की अपील की है। इस मौके पर मनोहर सबनानी, राजू तिर्थानी, जेठानन्द जेठवानी, अशोक आहूजा, रवि, दीपू गिदवानी, निर्मल, गोपाल मंगवानी, राजेश दासवानी आदि सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित थे।








