ताज़ा ख़बरें

बोरगांव पुलिस की गौ वंश तस्करी पर बड़ी कार्यवाही –चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

खास खबर

बोरगांव पुलिस की गौ वंश तस्करी पर बड़ी कार्यवाही –चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त वाहन सहित कुल 19 गोवंश को किया गया जप्त

खंडवा, 12 अप्रैल 2026

उप पुलिस महानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय द्वारा जिले समस्त चौकी एवं थाना प्रभारियों को अवैध रुप से गोवंश का परिवहन करने वाले अपराधियों की धऱपकड एवं कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए गए हैं,उक्त निर्देशों के अनुपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री महेंद्र तारनेकर,उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी पंधाना निरीक्षक दिलीप देवड़ा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी बोरगांव उप निरी.अविनाश भोपले के नेतृत्व में चौकी बोरगांव पुलिस द्वारा दिनांक 11.04.2026 को मुखबिर सूचना पर कार्यवाही कर अवैध रुप से चार पहिया पिकअप वाहन में गौवंश का क्रूरता पुर्वक ठूस ठूस कर परिवहन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 19 गौवंश को आरोपी के आधिपत्य से जप्त करने में बडी सफलता प्राप्त की गई।
दिनांक 11.04.2026 को बोरगांव चौकी प्रभारी अविनाश भोपले को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि एक पिकअप वाहन में गौवंश को अत्यन्त क्रूरता पूर्वक ठूस-ठूस कर वध के लिये महाराष्ट्र ले जाया जा रहा है। मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये बोरगांव पुलिस टीम ने राजोरा के पास पिकअप वाहन क्रमाक MP10 GA 0169 को घेराबन्दी कर पकडा। पिकअप वाहन की तलाशी लेने पर 04 गौवंश /केड़े को अत्यन्त क्रूरता पूर्वक ठूस ठूस कर रस्सियों से बान्ध कर रखा हुआ पाया गया । जिसके सम्बन्ध में दस्तावेज मांगने पर संहेदी चालक सोनु पिता बसंत मासरे एवं उसके साथी रंजीत पिता सदाशिव द्वारा प्रस्तुत नहीं किये गये एवं प्रारम्भिक पूछताछ पर उनके द्वारा गौवंश को वध हेतु ले जाना बताया गया। उक्त 04 गोवंश(केड़े )को वाहन चालक एवं उसके साथी के पास से विधिवत जप्त कर आरोपी सोनु मासरे एवं रंजीत को गिरफ्तार कर आरोपी गणों के विरूद्ध धारा 4/6/9 गौवंश वध प्रतिषेध अधि. एवं 11 (घ) पशु क्रूरता अधिनियम में अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। अनुसंधान के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी द्वारा उसके साथी कादिर पटेल पिता नासिर पटेल निवासी राजोरा , महेश पिता भवरसिह चौहान एवं कमल पिता प्रभु गोवंश तस्करी में संलिप्त है। कादिर पटेल के बाडे में गौवंश को परिवहन कर ईकठ्ठा कर रखा गया है। आरोपी के निशादेही पर कादिर पटेल के राजोरा के स्थित घर पर दबिश देने पर कुल 15 गौवंश क्रूरता पूर्वक बाँधकर व छुपाकर रखा होना पाया गया। जिन्हें विधिवत जप्त कर सुरक्षार्थ गौशाला में रखा गया, जहां उनकी देखभाल की जा रही है।

नाम गिरफ्तार आरोपीः-
01. कादिर पटेल पिता नासिर पटेल उम्र 37 साल निवासी राजोरा थाना पंधाना

02. महेश पिता भंवर सिंह चौहान उम्र 33 साल निवासी बोरगांव थाना पंधाना

03. रंजीत उर्फ गोलू पिता सदाशिव भील उम्र 25 साल निवासी भिलवाडी थाना पंधाना

04. सोनू पिता बसंत भील उम्र 25 साल निवासी भिलवाड़ी थाना पंधाना

जप्तसुदा मशरुकाः- पिकअप वाहन क्रमांक MP10 GA 0169, मोटर सायकल क्रमांक MH 30 CA 7457 एवं 19 नग गौवंश (केडे) कुल कीमती करीबन 10 लाख का मशरूका जप्त किया गया।

आरोपीगणो के विरूध्द जिले में तथा अन्य जिलों में आपराधिक प्रकरण पंजीबध्द होकर विचाराधीन है।गिरफ्तार आरोपियों को दिनांक 12.04.26 को जुडिसियल रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक खंडवा के निर्देश पर बोरगांव पुलिस द्वारा इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!