
सी.ई.ओ. डॉ. गौड़ा ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी
—
खण्डवा//
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने मेडिकल कॉलेज सह जिला चिकित्सालय का शनिवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर अनिरुद्ध कौशल से अस्पताल परिसर में आकस्मिक चिकित्सा कक्ष के सामने खाली पड़ी जगह तथा और बी-ब्लॉक के पास स्थित खाली पड़ी जगह पर गार्डन विकसित करने के लिए कहा, ताकि मरीजों के परिजनों को छायादार व स्वच्छ वातावरण में बैठने की व्यवस्था हो सके। उन्होंने अस्पताल में प्रवेश हेतु बने मुख्य मार्ग के दोनों ओर छायादार वृक्ष लगाने के निर्देश दिए।
सीईओ जिला पंचायत डॉक्टर गौड़ा ने निर्देश दिए कि परिसर में साउण्ड सिस्टम लगाया जाए। डॉ. गौड़ा ने सहायक अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुनील बाजोलिया को निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर में नियमित रुप से साफ सफाई हो, यह सुनिश्चित करें। इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर ओपी जुगतावत, आरएमओ डॉ. एम.एल. कलमें भी उपस्थित थे।









