ताज़ा ख़बरें

भाजपा के अभ्यास वर्ग एवं बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत बसपा आप और जयस के कई कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल।

खास खबर

भाजपा के अभ्यास वर्ग एवं बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत बसपा आप और जयस के कई कार्यकर्ता भाजपा में हुए शामिल।

संभागीय प्रभारी जिला अध्यक्ष एवं विधायक ने शामिल हुए कार्यकर्ताओं का किया सम्मान।

खंडवा। देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहा है, चुनाव में पांचो प्रांतो में भाजपा की लहर चल रही है। वही मध्य प्रदेश में इन दोनों अभ्यास वर्ग और बस्ती चलो अभियान चल रहा है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि इसी के अंतर्गत शनिवार को पंधाना विधानसभा क्षेत्र के बसपा, आप और जयस के कई कार्यकर्ताओं ने इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा की नीति रीति से अवगत होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की उनमे प्रमुख रूप से रोशन टाइगर गोलकर भील समाज ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश वास्कले, जयस जिला प्रभारी राजेन्द्र धोपे, पद एकलव्य विधानसभा अध्यक्ष रोहित धोपे, पद भील समाज जिला कोषाध्यक्षविनोद मोरे उमरदा,निलेश बारे गोराडिया,रविन्द्र गोलकर कुसुंबिया,विष्णु मोरे बरखेड़ी, प्रवीण बारे बुलियाखेड़ी, सुनील गोलकर दिवाल,अजय जवारे भेरूखेड़ा,राहुल भावस्कर माकरला,
दीपक दांगोडे बुलियाखेड़ी,गणेश दंगोडे बुलियाखेड़ी,सावन मोरे उमरदा,अजय बारे कालका, शेरू मोरे उमरदा,विकाश बारे कालंका गणेश बारे खोदरी, विकाश खंडवा,रवि बोरयाले टाकली मोरी,पवन दंगोडे खोदरी,कैलाश चौहान काकोडा,दिलीप धोपे कुसुंबिया,जेकी आस्लेकर बिहार आज भाजपा में शामिल हुए भाजपा के संभाग प्रभारी सुरेंद्र शर्मा जी, एवं जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, क्षेत्र की विधायक छाया मोरै ने भाजपा का दुपट्टा एवं टोपी पहनाकर कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश और प्रदेश की तकदीर और तस्वीर बदलने का कार्य बीजेपी कर रही है। मोदी जी के राज में आज भारत लगातार प्रगति करते हुए आगे बढ़ रहा है संसार के कई देशों में भारत का मान बड़ा है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है आज हम मन से इस पार्टी से जुड़ रहे हैं। अवसर पर संभागीय प्रभारी सुरेंद्र शर्मा जी ने कहा कि किसी भी पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता ही सर्वश्रेष्ठ है भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित दल है और भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाता है, इन कार्यकर्ताओं की बदौलत आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है, साथ ही केंद्र के साथ कई प्रांतो में भाजपा की सरकार मौजूद हें अलग-अलग दलों से शामिल कार्यकर्ताओं का में भाजपा में स्वागत और अभिनंदन करता हूं, कहीं ना कहीं इनके मन में भाजपा के प्रति जो प्रेम था वह उमड कर सामने आया और उन्होंने मन से हमारी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर ने भी भाजपा में शामिल सभी कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामना दी, विधायक छाया मोरै ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार के चलते आज पंधाना विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए गए हैं, करोड़ों रुपए के विकास कार्य लगातार चल रहे हैं। मेरे क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं ने आज अपने मन से भाजपा का दामन थामा है, क्योंकि उनके मन में भाजपा के प्रति अच्छे विचार आए, और सभी युवा कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि आयोजित इस कार्यक्रम में संभागीय प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह तोमर, विधायक छाया मोरै, महामंत्री धर्मेंद्र बजाज, सूरजपाल सिंह, अमर यादव विधायक प्रतिनिधि मुकेश तंनवे, तपन डोंगरे हरीश कोटवाले, भाजपा अजजा मोर्चा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह दांगोड़े, दिनेश पालीवाल, प्रवक्ता सुनील जैन, देवेंद्र सिंह यादव, कार्यालय मंत्री भारत पटेल, राम सिंह रावत, सागर आरतानी, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!