ताज़ा ख़बरें

थाना हरसूद पुलिस व्दारा गैंग रेप के आरोपियो को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया

खास खबर

थाना हरसूद पुलिस व्दारा गैंग रेप के आरोपियो को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया

खंडवा, 09 अप्रैल 2026
दिनांक 08.04.2026 को फरियादीया व्दारा रिपोर्ट किया कि दिनांक 07.04.26 को रात करीबन 08.00 बजे मैं शौच करने के लिये घर के पास जंगल मे गयी थी वापस आते समय सोनखेडी गांव के रास्ते में नीम के पेड के पास राजू पटेल के खेत मे गाँव के देवा पिता मुन्ना जाति कोरकु और नानु जाति नहाल खडे थे। उक्त दोनों के द्वारा मेरे साथ बलात्कर किया। फरियादीया व्दारा चिल्लाने पर दोनो भाग गये। फरियादीया की रिपोर्ट पर थाना हरसूद मे अपराध क्रमांक 82/2026 धारा 70(1) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
घटना की विस्तृत जानकारी वरिष्ठ अधिकारीगणो को दी गयी, घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार रॉय के निर्देशन व अति. पु.अ. (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी एवं एसडीओपी श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना हरसूद से निरी. राजकुमार राठौर, उनि लीला बघेल, उनि रमेश मोरे, सउनि नरेन्द्रसिंह वर्मा, प्रआर 72 विनोदसिंह तोमर, आर 101 अनिल मेहरा, आर 123 भगवानदास, आरक्षक 808 रोहित साहू की टीम द्वारा आरोपी नानु पिता पतिराम जाति कोरकू व देवा पिता मुन्नालाल काजले जाति कोरकू निवासी ग्राम सोनखेडी को तत्परता से 24 घण्टे में गिरफ्तार किया गया, जिन्हे माननीय न्यायालय हरसूद मे पेश किया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!