
*पीएमएवाई 2.0 अंतर्गत 167 हितग्राहियों का हुआ गृह प्रवेश कार्यक्रम, सांकेतिक चाबी, चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित*

महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव की अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) 2.0 अंतर्गत बीएलसी (BLC) घटक के तहत ऐसे हितग्राहियों के लिए गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिन्हें आवास निर्माण हेतु स्वीकृत पूर्ण राशि प्राप्त हो चुकी थी। कार्यक्रम पवन चौक, इंदौर नाका क्षेत्र में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान कुल 167 हितग्राहियों को उनके नवीन आवास में प्रवेश के अवसर पर सांकेतिक चाबी, चेक एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर हितग्राहियों ने अपने स्वयं के आवास प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य प्रत्येक पात्र परिवार को सम्मानजनक एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में नगर में निरंतर पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
जानकारी अनुसार वर्तमान में नगर क्षेत्र में लगभग 3000 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के अंतर्गत लाभ प्रदान किए जाने की प्रक्रिया संचालित है।
कार्यक्रम में महापौर के अतिरिक्त एमआईसी सदस्य श्री सोमनाथ काले, श्री आशीष चटकेले, श्री राजेश यादव, पार्षद श्री वेदप्रकाश मालाकार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।












