ताज़ा ख़बरेंरतलाम

श्री विश्वकर्मा भवन निर्माण कल्याण संगठन, रतलाम का गठन एवं पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न रतलाम

खबर रतलाम जिले से .

प्रेस विज्ञप्ति
श्री विश्वकर्मा भवन निर्माण कल्याण संगठन, रतलाम का गठन एवं पदाधिकारियों का सम्मान समारोह संपन्न
रतलाम। भवन निर्माण क्षेत्र से जुड़े ठेकेदारों के हितों की रक्षा, आपसी सहयोग, सम्मान एवं संगठनात्मक एकता को मजबूत बनाने के उद्देश्य से गठित श्री विश्वकर्मा भवन निर्माण कल्याण संगठन, रतलाम का स्वागत एवं सम्मान समारोह 18 जून 2026 को एरावत हिल्स, रतलाम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ठेकेदार भाइयों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री विश्वकर्मा जी के पूजन-अर्चन, माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात कार्यक्रम में पधारे सभी ठेकेदार भाइयों का तिलक एवं दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री राहुल पांचाल द्वारा किया गया। संचालक ने संगठन के उद्देश्य, आवश्यकता एवं भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी सदस्यों से संगठन को मजबूत बनाने हेतु सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
इस अवसर पर संगठन की कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से स्वागत एवं सम्मान किया गया। संगठन की कार्यकारिणी निम्नानुसार है—
संरक्षक मंडल
श्री शांतिलाल जी पांचाल
श्री दुर्गाशंकर कुमावत जी
श्री अंबाराम जी पांचाल
श्री दिलीप यादव जी
श्री प्रहलाद जी पांचाल
श्री भागीरथ जी पांचाल

कार्यकारिणी
अध्यक्ष – श्री राजेश जी पांचाल
उपाध्यक्ष – श्री सूरज जी कुमावत
उपाध्यक्ष – श्री हरिओम जी पांचाल
महासचिव – श्री ललित जी पांचाल
संगठन महामंत्री – श्री जीतू जी पांचाल
कोषाध्यक्ष – श्री विजय (सुनील) जी पांचाल
मीडिया प्रभारी – श्री राहुल जी पांचाल
सदस्यता प्रभारी – श्री स्मिथ बारोदिया जी
कार्यक्रम में उपस्थित सभी ठेकेदार भाइयों ने संगठन के साथ मिलकर कार्य करने, आपसी सहयोग एवं भाईचारे को बढ़ावा देने तथा निर्माण क्षेत्र से जुड़े सभी साथियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।
बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, संगठन के विधिवत पंजीयन, निर्माण कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता एवं ठेकेदारों के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत एवं प्रभावी बनाने का विश्वास व्यक्त किया।
संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि यह संगठन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि सभी ठेकेदार भाइयों का साझा मंच है, जो निर्माण क्षेत्र के सम्मान, एकता और हितों की रक्षा के लिए समर्पित होकर कार्य करेगा।
“एकता, सहयोग एवं निर्माण क्षेत्र के सम्मान हेतु समर्पित”
श्री विश्वकर्मा भवन निर्माण कल्याण संगठन, रतलाम
जिला रिपोर्टर (रितेश कैथवास)

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!