ताज़ा ख़बरें

विश्व सिकल सेल दिवस पर राष्ट्रपति ने किया ब्रह्माकुमारी श्यामा दीदी का सम्मान।

खास खबर

विश्व सिकल सेल दिवस पर राष्ट्रपति ने किया ब्रह्माकुमारी श्यामा दीदी का सम्मान।

दीदीयो द्वारा राष्ट्रपति महोदया को ईश्वरीय स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

खंडवा। ओंकारेश्वर में 19 जून को आयोजित विश्व सिकल सेल दिवस कार्यक्रम में भारत की माननीय महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का गरिमामय आगमन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया गया। राष्ट्रपति महोदया ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सिकल सेल उन्मूलन एवं जनजागरूकता के प्रयासों की सराहना की। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि गरिमा पूर्ण कार्यक्रम के अंतर्गत सिकल सेल ट्रस्ट 2026 के सहयोग से ब्रह्माकुमारीज ओंकारेश्वर सेवा केन्द्र की प्रभारी बीके श्यामा दीदी के मार्गदर्शन में समय-समय पर आध्यात्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया था समाज सेवा एवं मानव कल्याण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्वारा दीदी को सम्मानित किया गया।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर राष्ट्रपति महोदया जी से व्यक्तिगत रूप से मिलने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मुलाकात के दौरान ब्रह्माकुमारीज संस्था से खंडवा सेवाकेंद्र प्रभारी बीके शक्ति दीदी, ओंकारेश्वर सेवाकेन्द्र प्रभारी बीके श्यामा दीदी, हरसूद सेवाकेंद्र प्रभारी बीके संतोष दीदी,पंधाना सेवाकेंद्र प्रभारी बी के सुरेखा दीदी, बीके रेखा दीदी, मधुबन से आए बीके महेंद्र भाई, खंडवा से रुडमल अग्रवाल जी, सुनील तीर्थानी जी, बीके राहुल भाई, रुद्र भाई द्वारा राजयोग, आध्यात्मिक मूल्यों एवं वर्तमान समय में आध्यात्मिकता की आवश्यकता पर चर्चा की गई। राष्ट्रपति महोदया ने आध्यात्मिक जागृति एवं मानव मूल्यों के प्रसार हेतु ब्रह्माकुमारीज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
साथ ही ओंकारेश्वर आगमन पर राष्ट्रपति महोदया को ईश्वरीय स्मृति चिन्ह भेंट की गई। राष्ट्रपति महोदया ने अत्यंत आत्मीयता के साथ इस ईश्वरीय सौगात को स्वीकार किया | यह मुलाकात आध्यात्मिक मूल्यों, मानव सेवा तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति साझा संकल्प का प्रेरणादायी प्रतीक रही।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने रक्तदान, स्वास्थ्य जागरूकता तथा आध्यात्मिक सशक्तिकरण के संदेश को आत्मसात करते हुए समाज सेवा के लिए आगे आने का संकल्प लिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!