ताज़ा ख़बरें

“अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” 21 जून को मनाया जाएगा , सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम में मंत्री डॉ. विजय शाह मुख्य अतिथि होंगे

खास खबर

“अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” 21 जून को मनाया जाएगा , सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम में मंत्री डॉ. विजय शाह मुख्य अतिथि होंगे

खण्डवा//रविवार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खंडवा की पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण में सामूहिक योगाभ्यास का जिला स्तरीय कार्यक्रम प्रातः 6 बजे से आयोजित किया गया है। इस सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री डॉक्टर कुंवर विजय शाह शामिल होंगे।
इस अवसर पर अधिकतम संख्या में लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भारत का नाम दर्ज कराने का लक्ष्य रखा गया है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि इस ऐतिहासिक अभियान का हिस्सा बनें और अपना पंजीयन कराने हेतु टोल फ्री नंबर 18003157008 पर मिस्ड कॉल देकर भारत को विश्व पटल पर गौरवान्वित करने के इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। नागरिकों से 21 जून को अधिक से अधिक संख्या में योग कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की गई है।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!