ताज़ा ख़बरें

बच्चों को गर्मी में राहत देने और फीस वृद्धि पर रोक की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

खास खबर

बच्चों को गर्मी में राहत देने और फीस वृद्धि पर रोक की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

प्रभारियों के भरोसे चल रहा है शिक्षा विभाग ,अधिकारियों की स्थाई नियुक्ति होना चाहिए

भीषण गर्मी के चलते बच्चों के स्कूल 1 जुलाई से संचालित करने की कांग्रेस ने रखी मांग

खंडवा। मानसून की देरी, भीषण गर्मी और निजी स्कूलों द्वारा बढ़ाई गई फीस के विरोध में शनिवार 20 जून को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन से रैली निकालकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाधीश के नाम सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर को ज्ञापन सौंपा गया।
जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि प्रदेश में मानसून के आगमन में देरी और लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के कारण स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गर्म मौसम का बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए स्कूलों के संचालन की तिथि बढ़ाकर 1 जुलाई से किए जाने के आदेश जारी किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को राहत मिल सके।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष इमरान गौरी ने नए शैक्षणिक सत्र में निजी स्कूलों द्वारा की गई अत्यधिक फीस वृद्धि का भी मुद्दा उठाया। नेताओं ने कहा कि फीस बढ़ोतरी से अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और वे बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। प्रशासन को फीस वृद्धि पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विशाल जैन ने आरोप लगाया कि खंडवा का शिक्षा विभाग प्रभारी अधिकारियों के भरोसे संचालित हो रहा है। जिले में जिला शिक्षा अधिकारी का पद स्थायी रूप से भरा जाना चाहिए। इसके अलावा शहर के कई महाविद्यालय भी प्रभारी प्राचार्यों के भरोसे चल रहे हैं, जिससे शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है।श्री जैन ने कहा कि पोलोटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य प्रभारी आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य भी प्रभारी के भरोसे चल रहे है । जन जाति विभाग के सहायक आयुक्त का भी पद प्रभारी के भरोसे चल रहा है।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि नई शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षक-छात्र अनुपात का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। नीति के तहत 40 विद्यार्थियों पर एक शिक्षक होना आवश्यक है, लेकिन जिले के अधिकांश विद्यालयों में यह व्यवस्था देखने को नहीं मिल रही है। कांग्रेस ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति आवश्यक है।कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि विद्यार्थियों और अभिभावकों से जुड़े इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो संगठन आगे भी जनहित में आंदोलन जारी रखेगा।ज्ञापन का वाचन महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष हेमलता पालीवाल ने किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इमरान गौरी ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विशाल जैन ,देवेंद्र जैन,डॉ जगदीशचंद्र चौरे, अविनाश शुक्ला, दीपक मुल्लू राठौर,प्रेमांशु जैन,यशवंत सिलावट, योगेश जांगिड़, हेमलता पालीवाल, सुधा खान, नूरजहां बी ,आशी सिलावट, अय्यूब लाला, शब्बीर कादरी, नवनाथ भाई ,फरहान खान ,महेंद्र बाबू ,असलम गौरी, रशीद बाठिया,मेहमूद खान, शफीक सिद्दीकी, मुन्नू बाबूजी, दिव्यांश ओझा ,अय्यूब लाला, संदीप सोनी अल्ताफ कुरैशी, डॉ शरद हरणे, वीरेंद्र गौतम, सुरेश गुरबानी, वकील नीलकंठ ,निर्मल गीते ,आसिम पटेल, विनीत सकारगाए, अरविंद कसेरा, ज़शहीम खान ,शोएब शाह,अयान पठान, दिलीप केथवास, सुनील पासी,अनवर भाई,दशरथ सिसोटे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!