*पौधारोपण कर शिवसेना द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस*
खंडवा। जिला शिवसेना द्वारा शिवसेना के स्थापना दिवस पर शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर उनके संरक्षण के संकल्प लेकर स्थापना दिवस मनाया गया। यह जानकारी देते हुए जिला शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने बताया कि इस अवसर पर रामदुलारी वाटिका, राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम प्रांगण में पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया एवं इसी के साथ रेलवे स्टेशन पर संध्याकालीन शिव भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार, विक्की सांवरे, जय मेहता, संतोष रजनी, भागवत आचार्य श्री राकेश तिवारी, बंटी उपाध्याय, निर्मल मंगवानी विष्णु अग्रवाल, नरसिंम्हा सनगत, रजत सोहनी, हरसूद विधानसभा प्रमुख सत्यम सोहनी, पंधाना विधानसभा प्रमुख करण चौहान, मांधाता विधानसभा प्रमुख पंकज सिंह, पीके भानु प्रिया तुलसीराम अटूदे आदि सहित अनेक शिवसेनिक उपस्थित थे।












