ताज़ा ख़बरें

पोदार प्रेप खंडवा में उत्साहपूर्वक मनाया गया “फादर्स मास्टर शेफ”

खास खबर

पोदार प्रेप खंडवा में उत्साहपूर्वक मनाया गया “फादर्स मास्टर शेफ”

खंडवा। पोदार प्रेप खंडवा में “फादर्स मास्टर शेफ” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के पिताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस विशेष आयोजन का उद्देश्य बच्चों और उनके पिताओं के बीच संबंधों को सुदृढ़ बनाना तथा उनकी रचनात्मकता एवं पाक-कौशल को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागी पिताओं ने विभिन्न स्वादिष्ट एवं आकर्षक व्यंजन तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बच्चों ने भी अपने पिताओं का उत्साहवर्धन किया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और आनंद का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या सुश्री समीरा बख्त, हेडमिस्ट्रेस सुश्री प्रमिला वर्मा तथा विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सुश्री प्रमिला वर्मा एवं सुश्री समीरा बख्त ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन परिवार और विद्यालय के बीच बेहतर सहभागिता स्थापित करने के साथ-साथ बच्चों के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

कार्यक्रम का समापन विजेताओं के सम्मान एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!