ताज़ा ख़बरें

जिले में पंडित माधवराव सप्रे की मनाई गई जयंती, निर्भीक पत्रकार सुबीर चौधरी को किया गया सम्मानित

जिले में पंडित माधवराव सप्रे जी की जयंती मनाने के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम जिले के कलेक्टर डॉक्टर संतोष कुमार देवांगन, मुकेश कुमार रावटे, रजनीश तिवारी, समीरा पैकरा, राजा उपेंद्र बहादुर सिंह, राकेश जालान, अखिलेश नामदेव, शरद गुप्ता, राकेश चतुर्वेदी की उपस्थिति में माधव राव सप्रे जिला प्रेस क्लब में रखा गया था।

जिले के कलेक्टर डॉक्टर संतोष देवांगन ने कहा कि जिस समय अंग्रेजों का शासन काल था। उस समय माधव राव सप्रे जी के द्वारा छत्तीसगढ़ का पहला अखबार का प्रकाशन कर शुरू किया गया था।। वहीं उन्होंने कहा कि सप्रे जी लगातार आगे बढ़ते रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जी अपनी पत्नी के इलाज के लिए पेंड्रा के सेनेटोरियम इलाज के लिए आए थे। जहां उन्होंने अपनी पत्नी का इलाज करवाया था।। वहीं उन्होंने मीडिया को धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस तरह से मीडिया के द्वारा समस्याओं विभिन्न जानकारियां से अवगत कराया गया था। जो कि सराहनीय कार्य रहा है। इस कार्यक्रम में समीरा पैकरा ने कहा कि पत्रकार एक ऐसी कड़ी है जो आमजनो की बातों को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्थान है। वहीं राजा उपेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि हमारे लिए गर्व की बात है कि माधव राव सप्रे छत्तीसगढ़ के जनक माने जाते हैं जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में पहली पत्रिका निकाली थी उन्होंने छत्तीसगढ़ में पहली पत्रिका छत्तीसगढ़ मित्र पेंड्रा से प्रकाशन किया था। वही उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया को कहा जाता है। जो लोगों की बातों एवं विभिन्न मुद्दों को रखने का कार्य करती है। वहीं राकेश जालान ने कहा कि माधवराव सप्रे जी पत्रकारिता के क्षेत्र में पुरोधा माने जाते हैं। हमें उनके विचारों पर चलाना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर बाईपास के लिए लगातार मुद्दे उठाना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़ी गर्व की बात है कि इस क्षेत्र में रविंद्र नाथ टैगोर माधव राव सप्रे जी और छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी जी इस क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस दुनिया में ऐसा काम कर जाओ कि लोग आपका नाम ले। वहीं जिले के कलेक्टर डॉक्टर संतोष देवांगन के द्वारा वाचनालय में पढ़ने वाले बच्चों के द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया गया था। वहीं उन्होंने परीक्षाओं की तैयारी को लेकर जानकारी दी गई। साथ ही एक दिन बच्चों को अपना समय देने की भी बात कही गई। वही सुबीर चौधरी को निर्भीक पत्रकार के लिए पुलिस क्लब के द्वारा सम्मानित किया गया था। वहीं इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम में इकबाल सिंह, सहित बड़ी संख्या में पत्रकार बंधु, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे थे

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!