
*श्री लवकुशेश्वर महादेव मंदिर पर हुआ विशेष चोला श्रृंगार*
खण्डवा//खंडवा के महावीर बाग हनुमान नगर स्थित श्री लवकुशेश्वर महादेव महावीर हनुमान मंदिर पर शनिवार के दिन विशेष चोला श्रृंगार कर भोग प्रसादी अर्पित गया।
मंदिर के मुख्य *श्री सुधीर बिल्लौरे* द्वारा हर चोला प्रसादी में सेवाकार्य निरंतर किया जा रहा है।
जिसके लिए समिति के सदस्यों द्वारा उनका विशेष सम्मान कार्यक्रम भी आरती के बाद संपन्न हुआ इस अवसर पर महिला शक्ति प्रमुख अंजू बिल्लौरे एवं टीम द्वारा विशेष भजन कार्यक्रम कर प्रसादी वितरण किया गया।












